
नई दिल्ली। बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के आवास पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की है। वहीं, डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि हमें छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला है। अब उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। जिसे 4 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इसका विरोध करेंगे।
#WATCH | Vigilance Department conducted a raid at the residence of former State Minister and BJP leader Manpreet Singh Badal in Chandigarh
More details awaited. pic.twitter.com/JAWOUDs08M
— ANI (@ANI) September 29, 2023
बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल अभी बठिंडा में एक संपत्ति खरीद के मामले में अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। बीते दिनों अदालत ने मनप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। विजिलेंस ने मनप्रीत सिंह सहित 4 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा शामिल हैं। बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ सरूप चंद सिंगला ने उक्त मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
#WATCH | Chandigarh: DSP Kulwant Singh says, “We’ve not found anything here. He has filed a bail application and that has been listed for (October) 4. We will oppose it in the court…” pic.twitter.com/FRgUZda0Un
— ANI (@ANI) September 29, 2023
उन्होंने अपने आरोपों में कहा कि मनप्रीत ने 2018 से 2021 के दौरान वित्त मंत्री रहते हुए अपने राजनीतिक प्रभाव का सहारा लेकर बठिंडा में संपत्ति खरीदी थी। जिससे राज्य के खजाने को लाखों का नुकसान हुआ। बहरहाल, अब मनप्रीत इस मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। अब आगामी दिनों में जांच की दिशा कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल बीते दिनों कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। वहीं, उन्होंने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज कर इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है ।