
नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की हवाई जहाज के अंदर बैठे हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो एयर इंडिया की फ्लाइंस संख्या AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान के अंदर ली गई है। यह फोटो विमान में सवार एक महिला के द्वारा ली गई एक सेल्फी है। फोटो लेने वाली महिला के पीछे की सीट पर विजय रूपाणी बैठे हैं। संभवत: उनको देखकर ही महिला ने यह फोटो ली होगी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह फोटो आज की ही है।
Rajkot, Gujarat: Visuals from the residence of former Gujarat CM Vijay Rupani pic.twitter.com/SELziq9zZD
— IANS (@ians_india) June 12, 2025
विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि इन दिनों लंदन में अपनी बेटी के पास हैं और पूर्व सीएम उनको वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे। अब तक मीडिया रिपोर्ट की खबरों के मुताबिक विमान के जले से मलबे से लगभग 100 लोगों की डेड बॉडी निकाली जा चुकी है और उनको अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दु:ख जताया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दु:ख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
#WATCH अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/tB37h9EJql
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।