newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Father Of Shraddha Walker Dead: श्रद्धा वाल्कर के पिता विकास वाल्कर का निधन, आफताब नाम के युवक पर उनकी बेटी की हत्या कर शव के टुकड़े करने का है आरोप

Father Of Shraddha Walker Dead: श्रद्धा वाल्कर नाम की जिस युवती का शव दिल्ली में टुकड़ों में फ्रिज में मिला था, उसके पिता विकास वाल्कर का निधन वसई में हो गया है। जानकारी के मुताबिक विकास वाल्कर का निधन हार्ट अटैक से हुआ। श्रद्धा वाल्कर की उम्र 27 साल थी। वो दिल्ली में अपने लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला के साथ रहती थी। श्रद्धा वाल्कर और आफताब अमीन पूनावाला प्रेम करते थे। आफताब पर आरोप है कि उसने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए।

मुंबई। श्रद्धा वाल्कर नाम की जिस युवती का शव दिल्ली में टुकड़ों में फ्रिज में मिला था, उसके पिता विकास वाल्कर का निधन वसई में हो गया है। जानकारी के मुताबिक विकास वाल्कर का निधन हार्ट अटैक से हुआ। श्रद्धा वाल्कर की उम्र 27 साल थी। वो दिल्ली में अपने लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला के साथ रहती थी। श्रद्धा वाल्कर और आफताब अमीन पूनावाला प्रेम करते थे। आफताब अमीन पूनावाला पर आरोप है कि उसने श्रद्धा वाल्कर की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए। श्रद्धा वाल्कर के शव के तमाम हिस्से उसने ठिकाने लगाए। बाकी को फ्रिज में रख दिया। श्रद्धा वाल्कर से जब उसके परिवार का संपर्क बंद हो गया, तब उन्होंने दिल्ली पुलिस से शिकायत की।

श्रद्धा के पिता विकास वाल्कर की फाइल फोटो।

दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को श्रद्धा वाल्कर की हत्या का खुलासा किया था। आफताब अमीन पूनावाला ने पूछताछ में बताया था कि उसने श्रद्धा वाल्कर की हत्या 18 मई 2022 को कर दी थी। आफताब के साथ पुलिस ने महरौली इलाके में श्रद्धा वाल्कर के शव के टुकड़े फेंके जाने वाले स्थान की पड़ताल भी की थी। श्रद्धा वाल्कर के शव के तमाम हिस्से दिल्ली पुलिस ने बरामद किए थे। श्रद्धा वाल्कर के पिता विकास वाल्कर ने कई बार दिल्ली पुलिस से गुजारिश की थी कि वो बेटी के शव के हिस्से उनको दे। ताकि वो अंतिम संस्कार कर सकें। बीते दिनों ही खबर थी कि दिल्ली पुलिस ने अब तक विकास वाल्कर को उनकी बेटी श्रद्धा वाल्कर के शव के टुकड़े नहीं सौंपे हैं।

आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वाल्कर की फाइल फोटो।

विकास वाल्कर के निधन के साथ ही बेटी के शव के टुकड़ों का अंतिम संस्कार करने की इच्छा ने भी दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने शव के टुकड़ों का विकास वाल्कर के डीएनए से मैच कराने वाला टेस्ट कराया था। इस टेस्ट से पता चला था कि आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से मिले शव के टुकड़े श्रद्धा वाल्कर के ही हैं। श्रद्धा वाल्कर की हत्या और फ्रिज में उसके शव के टुकड़े मिलने की घटना से देशभर में सनसनी फैली थी।