newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Loksabha Election 2024 Live Updates: पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक त्रिपुरा 76% और यूपी में UP में 53% वोटिंग, बिहार में सबसे कम मतदान

Loksabha Election 2024 Live Updates: आम चुनाव सात चरणों में हो रहा है। अगले चरणों में इस प्रकार मतदान होगा: 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, 7 मई को 94 सीटों पर, 13 मई को 96 सीटों पर, 20 मई को 49 सीटों पर, 25 मई को 57 सीटों पर और 1 जून को 57 सीटों पर मतदान होगा। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव आज पूरा हो गया। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हुई।  शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में 76 प्रतिशत, तमिलनाडु में 72.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यूपी में 53 प्रतिशत वोटिंग हुई। बिहार में सबसे कम 46.32 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी जो कि शाम 6 बजे तक जारी रही। हालांकि कुछ जगहों पर भीड़ ज्यादा होने कारण जो लोग लाइन में लगे थे उनको 7 बजे तक भी वोट डालने को मिला। इस चरण में 16 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में हैं।

आम चुनाव सात चरणों में हो रहा है। अगले चरणों में इस प्रकार मतदान होगा: 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, 7 मई को 94 सीटों पर, 13 मई को 96 सीटों पर, 20 मई को 49 सीटों पर, 25 मई को 57 सीटों पर और 1 जून को 57 सीटों पर मतदान होगा। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें?

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न ऐप विकसित किए हैं, जिससे वे आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए मतदाता यह पता लगा सकते हैं कि उनका मतदान केंद्र कहां स्थित है और वोट डालने के लिए उन्हें किस बूथ पर जाना होगा। ईसीआई ऐसे कई ऐप्स का उपयोग कर रहा है।

आम चुनाव की तैयारी

इस वर्ष, लगभग 97 करोड़ (96.8 करोड़) पंजीकृत मतदाता हैं, और देश भर में 10.5 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव में 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षाकर्मी, 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें और 4 लाख वाहन शामिल हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान साफ कर दिया है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

2019 लोकसभा चुनाव में कब हुई थी वोटिंग?

2019 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में हुआ। मतदान 11 अप्रैल को शुरू हुआ, पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद के चरण 18 अप्रैल (95 सीटें), 23 अप्रैल (117 सीटें), 29 अप्रैल (71 सीटें), 6 मई (50 सीटें), 12 मई (59 सीटें) और 19 मई (59 सीटें) को हुए। परिणाम 23 मई, 2019 को घोषित किए गए।

Live Updates: 

मतदान वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दोपहर 3 बजे तक सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान दर्ज किया गया।

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी ने रामपुर के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

उत्तराखंड के टिहरी में एक नवविवाहित जोड़े ने पीडब्ल्यूडी बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की और कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए वोट करना चाहिए।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय नामथु राजियम कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी वोट डालने के लिए अलग अंदाज में मतदान केंद्र पर पहुंचे।

कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद इंफाल के 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “वोट डालकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सभी को वोट डालना चाहिए…मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।”


वोट डालने के बाद राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “हर व्यक्ति को मोदी जी पर भरोसा है, उनके काम पर भरोसा है, वे जो कहते हैं उस पर भरोसा है और उन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता की सेवा करते देखा है…”


पहले चरण के मतदान का सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत: लक्षद्वीप- 5.59% त्रिपुरा- 15.21%


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं सबसे अपील करता हूं कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना है।”


तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में अपना वोट डाला।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से मुलाकात की।