newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: वृद्ध थी महिला…चलने में थीं असमर्थ…फिर इस पुलिसकर्मी ने ऐसा करके जीत लिया सबका दिल

अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आप पुलिस के संदर्भ में ऐसी भूमिकाएं रचाएं जा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे तो चलिए अब हम आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं। दरअसल, अभी एक ऐसा ही वीडियो प्रकाश में आया है,  जिसने हमारे जेहन में वर्षों से चली पुलिस के संदर्भ में सभी पूर्वाग्रहों को ध्वस्त करके रख दिया  है।

नई दिल्ली। जरा ध्यान दीजिएगा..आपने गौर किया होगा कि हम हमेशा पुलिसकर्मियों को आलोचनात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं। उनकी विफलताओं को रेखांकित कर लिया करते हैं। उन्हें अपना दुश्मन समझ लिया करते हैं। खैर, किसी ना किसी कारणवश हम सभी के जेहन में पुलिस के प्रति एक शुत्रतापूर्ण छवि विकसित हो चुकी है और ऐसा हमारे साथ इसलिए हुआ है, चूंकि कालांतर हमने कुछ ऐसी घटनाओं को अपने जेहन में इस तरह बैठा लिया है, जिससे हम अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी भी  घटनाएं प्रकाश आती हैं, जिससे वाकिफ होने के बाद हमारा हदय मंत्रमुग्ध होने के साथ-साथ पुलिस के संदर्भ में  विकसित हो चुकी अप्रिय विचारधारा भी ध्वस्त हो जाया करती है।

अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आप पुलिस के संदर्भ में ऐसी भूमिकाएं रचाएं जा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे तो चलिए अब हम आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं। दरअसल, अभी एक ऐसा ही वीडियो प्रकाश में आया है,  जिसने हमारे जेहन में वर्षों से चली पुलिस के संदर्भ में सभी पूर्वाग्रहों को ध्वस्त करके रख दिया  है। यकीनन…यह वीडियो दिल खुश कर देने वाली है, जिस किसी की  भी  नजर इस वीडियो पर जा रही है। यकीन मानिए… वो उसकी तारीफ किए बिना नहीं पा रहा है।

देखिए ये वीडियो

तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पुलिसकर्मी एक वृद्ध महिला को, जो चलने में असमर्थ हैं, उसे ले जा रहे हैं। दरअसल, इस महिला को जिलाधिकारी कार्यालय जाना था,  लेकिन ये चलने में असमर्थ थीं, तो पुलिसकर्मी  उस महिला को अपने गोद में उठाकर ले गया।  तो इस तरह से आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी ने अपनी  दरियादिली की नुमाइश की है। बहरहाल, अभी यह वीडियो खासा सुर्खियों में है।