newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Election 2021: पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबराई ममता सरकार, पार्टी नेताओं को नहीं मिली रोड शो की इजाजत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) का समय जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के रोड शो (BJP Roadshow) की इजाजत नहीं मिली है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) का समय जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी ने इसे लेकर अपनी कमर कस ली है। राज्य में ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और अमित शाह (Amit Shah) में जंग तेज हो गई है। राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता सरकार घबरा गई है। इसी वजह से पार्टी के रोड शो की इजाजत नहीं मिली है।

Mamta Banarjee

जेपी नड्डा के रोड शो को नहीं मिली इजाजत

दरअसल, 9 जनवरी को बंगाल के बीरभूम में भाजपा का रोड शो होना था, जिसके लिए इजाजत मांगी गई। लेकिन राज्य की पुलिस ने भाजपा के रोड शो के लिए इजाजत नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 जनवरी को बंगाल में रोड शो करेंगे। साथ ही वो वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। लेकिन बंगाल पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इससे पहले भी अमित शाह और जेपी नड्डा बंगाल का दौरा कर चुके हैं।

jp nadda

जेपी नड्डा ने हाल ही में दी कोरोना को मात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। वो पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। वो और उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमण से रिकवर हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने एम्स की टीम का धन्यवाद भी किया है।

ममता सरकार को झटका

बता दें कि चुनाव से पहले ही ममता बनर्जी सरकार को बड़ा जटका लगा है। दरअसल, शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अधिकारी पिछले कुछ समय से ममता सरकार से नाराज चल रहे हैं। वो परिवहन मंत्री के पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। अधिकारी के बंगाल के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।