newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brain Challenge: सबसे पहले क्या दिखा…ये तस्वीर खोलेगी आपके राज, चुटकियों में पता चलेगा कैसे इंसान हैं आप

Brain Challenge: हम जो ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें आप हमें बताएंगे कि तस्वीर में आपको सबसे पहले क्या चीज दिखी। आपके जवाब के हिसाब से ही हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह के इंसान है। तो चलिए समय गवाएं हुए जानते हैं आपको सबसे पहले तस्वीर में क्या दिखा…

नई दिल्ली। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) के दीवाने जरा ध्यान दें…हर दिन की तरह आज भी हम लेकर आ गए हैं मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन थोड़ा अलग और खास है। वो इसलिए क्योंकि आज हम आपको इस इल्यूजन को लेकर कोई चैलेंज नहीं देंगे बस पूछेंगे कि आपको तस्वीर में सबसे पहले क्या दिखा। सबसे पहले आपको बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन कई प्रकार के होते हैं। कई ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक पहेली दी जाती है जिसका आपको जवाब देना होता है। कुछ इल्यूजन बस दिमाग को घुमाने वाले होते हैं जिसमें आपको चीजें हिलती हुई या घूमती हुई दिखाई देती हैं। इन सब से अलग और खास जो ऑप्टिकल इल्यूजन है उसमें आपको बस चीजों को देखना होता है और बताना होता है कि तस्वीर पर सबसे पहले आपने किस चीज को देखा। हम जो ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें आप हमें बताएंगे कि तस्वीर में आपको सबसे पहले क्या चीज दिखी। आपके जवाब के हिसाब से ही हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह के इंसान है। तो चलिए समय गवाएं हुए जानते हैं आपको सबसे पहले तस्वीर में क्या दिखा…

optical image

क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन में…

ऊपर दी गई तस्वीर में एक मूंछों वाला व्यक्ति, नाचता हुआ कपल, एक काम कर रही महिला और एक बिस्तर पर आदमी बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। अब आपने क्या पहले देखा और आपकी सोच कैसी है वो नीचे दी गई जानकारी में पढ़ें…

optical image.

मूंछों वाला आदमी- जिन लोगों को सबसे पहले मूंछों वाले आदमी दिखा तो आप काफी रचनात्मक है। रचनात्मक का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो कि फैक्ट्स पर ध्यान देता हो। छोटी-बड़ी हर चीज को ध्यान में रखता हो और कुछ कर गुजरने की क्षमता रखता हो।

डांस करता कपल- अगर आपको इल्यूजन में कपल नजर आया तो आप ऐसे रोमेंटिक इंसान है। हालांकि आपकी खास बात ये भी है कि आपको हमेशा प्यार के ही बारे में बातें करना पसंद नहीं है।

काम कर रही महिला- अगर आपको तस्वीर में सबसे पहले सफाई कर रही महिला नजर आई तो आप ऐसे इंसान हैं जो कि मुश्किल सवालों का जवाब ढूंढने से नहीं डरते। आप हर कठिन वक्त से खुद को निकालना जानते हैं इसी वजह से लोग भी आपसे सलाह लेना पसंद करते हैं।

बिस्तर पर बैठा आदमी- अब बात करें जिन लोगों को बिस्तर पर बैठा आदमी दिखा तो ये लोग काफी परेशान रहने वाले हैं। आपने भी अगर बेड में बैठे आदमी को देखा तो आप हर बात पर ज्यादा ही सोचते रहते हैं। हालांकि कर कुछ नहीं पाते। आप ऐसे व्यक्ति हैं जो एक्टिव तो काफी हैं लेकिन कुछ करने में समर्थ नहीं हो पाते।