newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्या है जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नया नाम जानकर गौरवान्वित होंगे आप…

जम्मू नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित कर जम्मू के मध्य स्थित ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया है।

जम्मू। जम्मू नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित कर जम्मू के मध्य स्थित ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया है। जम्मू नगर निगम ने पिछले जम्मू शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 75 में से 43 वार्ड जीते थे।

Atal ji Chowk Jammu

जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया को बताया, “हर साल जब भी यहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण होता है, तो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। इससे लोगों के नाम बदलने की इच्छा का पता चलता है।”

Bharat Mata Chowk Jammu

उन्होंने कहा कि, “6 सितंबर को सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन वह स्थगित हो गया था। इस बार इसे ध्वनि मत से पारित किया गया।”

Bharat Mata Chowk Jammu

इसी तरह सर्कुलर रोड चौक का नाम अटल चौक रखा गया है। शहर के केन्द्र में स्थित यह चौराहा जम्मू का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र है।

Bharat Mata Chowk Jammu

जम्मू नगर निगम ने नामों के बदलाव की घोषणा करने के लिए एक साइन बोर्ड लगाया है।

बता दें कि यह भीड़-भाड़ वाला चौक हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। अतीत में कई प्रमुख राजनेताओं ने इस चौक पर भाषण दिए हैं।

Atal ji Chowk Jammu

इसके अलावा यह जम्मू की उन प्रमुख जगहों में से भी एक है, जहां स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है।