newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raksha Bandhan: आज या कल है रक्षाबंधन का पर्व? पंचांग के हिसाब से जानिए कब ठीक रहेगा भाई को राखी बांधना

तमाम पंचांगों में लिखा है कि इस साल रक्षाबंधन यानी राखी का पर्व आज यानी 11 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार आज राखी बांधने का दिन नहीं है। ये पर्व कल मनाया जाना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ग्रहों और नक्षत्रों के अनुसार राखी का पर्व आज मनाना ठीक रहेगा या फिर कल।

नई दिल्ली। तमाम पंचांगों में लिखा है कि इस साल रक्षाबंधन यानी राखी का पर्व आज यानी 11 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार आज राखी बांधने का दिन नहीं है। ये पर्व कल मनाया जाना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ग्रहों और नक्षत्रों के अनुसार राखी का पर्व आज मनाना ठीक रहेगा या फिर कल। तो सबसे पहले आज का पंचांग देख लेते हैं। पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। ये तिथि सुबह 10.39 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लगेगी। यानी सूर्य उगते वक्त पूर्णिमा नहीं है। उदयातिथि को पूर्णिमा न होने के कारण रक्षा बंधन का पर्व आज मनाने से जानकार लोग मना कर रहे हैं।

RAKHI4

पंचांग के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 02.05 बजे से 03.45 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य करना ठीक नहीं माना जाता। श्रावण की पूर्णिमा कल यानी 12 अगस्त को सुबह 07.05 बजे समाप्त होगी। आज सुबह से भद्राकाल है। जो रात 08.51 बजे तक रहेगी। इस दौरान भी रक्षाबंधन नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा भद्रा जब खत्म होगी, उस वक्त रात होने के कारण भी राखी नहीं बांधी जानी चाहिए।

rakhi

कल यानी 12 अगस्त को पूर्णिमा की तिथि सुबह 07.05 बजे तक रहेगी और उस दौरान भद्रा भी नहीं है। इसके अलावा उदयातिथि यानी सूर्य के उगने के वक्त भी पूर्णिमा की तिथि है। इस कारण कल ही रक्षाबंधन के पर्व को मनाना ठीक बताया जा रहा है। अगर आप रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं, तो पंचांग की गणना के अनुसार कल सुबह 07.05 बजे तक भाई की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें तिलक कर लें।