Connect with us

देश

Budget 2023 Date Time: कब और कहां देख सकते हैं आप आम बजट का लाइव प्रसारण?, यहां जानें सबकुछ

Budget 2023 Date Time: इस साल भी केंद्रीय वित्त मंत्री पेपरलेस बजट ही पेश करेंगी। ध्यान रहे पिछले दो सालों से पेपरलेस बजट ही पेश किया जा रहा है। सुबह 11 बजे संसद के पटल पर केंद्रीय मंत्री बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट की प्रक्रिया विगत 10 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है। जिसे अब आगामी 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा।

Published

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी  को अपना पांचवां और मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। इस बजट के जरिए समाज के सभी तबके के लोगों को साधने की कोशिश रहेगी। ऐसी स्थिति में जब भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की फेहरिस्त में शुमार हो चुकी है, तो जाहिर है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगी। उधर, आगामी लोकसभा सहित नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बजट का राजनीतिक एंगल भी सामने आ सकता है।

इस साल भी केंद्रीय वित्त मंत्री पेपरलेस बजट ही पेश करेंगी। ध्यान रहे पिछले दो सालों से पेपरलेस बजट ही पेश किया जा रहा है। सुबह 11 बजे संसद के पटल पर केंद्रीय मंत्री बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट की प्रक्रिया विगत 10 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है। जिसे अब आगामी 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले कल (31 जनवरी 2023) को संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कि पुराने प्रदर्शन के बारे में जानकारी जुटाई जा सकें।

आपको बता दें कि बजट का लाइव प्रसारण संसद टीवी और दूरदर्शन के अलावा आप यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो पर भी बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दरअसल, प्रेस इनफॉर्मेन ब्यूरो की तरफ से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगा। जिसमें आप बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा आप Union Budget Mobile App पर भी आप बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इस एप को आप https://www.indiabudget.gov.in/ को डाउनलोड किया जा सकता है। यह सभी ऐप द्विभाषी होंगे। जिसे आप हिंदी और अंग्रेजी में देख सकते हैं। ध्यान रहे कि केंद्रीय वित्त मंत्री की तरफ से प्रतिवर्ष बजट पेश किया जाता है, जिसमें समस्त संभावित व्यय और संभावित आय का ब्योरा दर्ज होता है। ऐसा करके सरकार जहां राष्ट्र के लिए विकास का खाका भी खींचने का काम करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
देश

Politics : संसद में हिंदू नववर्ष की छुट्टी पर सियासी हंगामा, इस सपा सांसद ने लगाए सिर्फ एक समाज को खुश करने के आरोप

Amritpal Singh
देश

Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल की लेटेस्ट फोटो आई सामने, पेट्रोल खत्म होने पर रेहड़ी पर बाइक रखकर भागा था खालिस्तानी समर्थक

देश

Padma Awards : ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से निर्देशित किया, पद्म अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलम बिरला ने कही ये बातें

देश

Padma Award 2023: पद्म पुरस्कारों से देश की विभूतियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित यहां देखें किसको मिला कौन सा सम्मान?

yogi akhilesh
देश

UP Politics: अखिलेश ने योगी के इस मंत्री को लेकर किया सनसनीखेज दावा, कहा- मैनपुरी चुनाव में सपा की थी मदद

Advertisement