newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Security Breach in Lok Sabha: कौन हैं जिन्होंने आज संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर भीतर और बाहर मचाया हड़कंप, पढ़िए ये खास खबर

Security Breach in Lok Sabha: लोकसभा के अंदर हड़कंप मचाने वाले शख्स का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है। जो कि किसी सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर घुसा था। वहीं सदन के बाहर नारेबाजी करने वाली महिला का नाम नीलम है जो कि हरियाणा के हिसार की निवासी है। महिला की आयु 42 बताई जा रही है।

नई दिल्ली। संसद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 शख्स अचानक से दर्शक दीर्घा से कूद गए और सांसदों के पास जा पहुंचा। इतना ही नहीं एक शख्स ने अपने जूते से स्मोक कैंडल जलाई। जिसके बाद सदन के अंदर चारों ओर धुआं-धुआं हो गया। इसके बाद सांसद के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी सांसद इधर-उधर भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने दोनों शख्स को पकड़ लिया और फिर सुरक्षाकर्मी ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं संसद के बाहर भी एक महिला और शख्स ने बवाल काटा। महिला ने गैस छिड़काव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि आज संसद हमले की 22वीं बरसी है। देशभर में नेताओं से लेकर लोग संसद में हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दे रहे है। संंसद की बरसी पर लोकसभा में सुरक्षा की चूक को लेकर अब सवाल उठाने लगे है कि आखिर संसद के अंदर ये दोनों शख्स कैसे घुसे। आइए इस खबर में बताते है, जिन्होंने आज संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर भीतर और बाहर हड़कंप मचाया है आखिर वो कौन लोग है.. 

जानिए कौन हैं जिन्होंने संसद के भीतर और बाहर मचाया हड़कंप

लोकसभा के अंदर हड़कंप मचाने वाले शख्स का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन बताया जा रहा है। जिसमें एक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से विजिटर पास लेकर लोकसभा में घुसा था। सागर मैसूर का रहने वाला है।  वहीं सदन के बाहर नारेबाजी करने वाली महिला का नाम नीलम है जो कि हरियाणा के हिसार की निवासी है। महिला की आयु 42 बताई जा रही है। बता दें कि मणिपुर में महिलाओं के अत्याचार और तानाशाही बंद के नारे भी लगाए।

वहीं दूसरे शख्स का नाम अमोल शिंदे है उसके पिता के नाम धनराज शिंदे है 25 साल का अनमोल  महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों ने संसद के अंदर और बाहर बवाल काटने वाले चारों लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ में जुट गई है।