newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP: कौन हैं आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा जिन्होंने दिया है धीरेंद्र शास्त्री को 1 करोड़ का चैलेंज

MP: आगे खबर में तो हम आपको इस पूरे चैलेंज के बारे में तो बताएंगे ही लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा और क्यों दी है उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ये चुनौती…

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उन्हें मिली एक चुनौती है। जी हां,बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती मिली है कि अगर वो अपना पर्ची वाला चमत्कार दिखा देते हैं तो उन्हें 1 करोड़ रुपए की दक्षिणा मिलेगी। धीरेंद्र शास्त्री को ये चुनौती मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने अपनी संस्था आत्म सम्मान मंच, मुंबई की ओर से दी है। आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा का ये भी कहना है कि अगर धीरेंद्र शास्त्री इस चैलेंज को पूरा कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते तो उन्हें 11 लाख रुपए चुकाने होंगे।

Dhirendra Shastri

आगे खबर में तो हम आपको इस पूरे चैलेंज के बारे में तो बताएंगे ही लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा और क्यों दी है उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ये चुनौती…

dhirendra krishna shastri.

कौन हैं आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा 

धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले प्रकाश टाटा आयुर्वेदाचार्य हैं। आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा की तरफ से दावा किया जाता है कि उन्होंने अपनी आयुर्वेदिक दवाओं से बॉलीवुड जगत के कई नामी सेलेब्स से लेकर खिलाड़ियों को ठीक किया है। सोशल मीडिया पर आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ये कह रहे हैं कि भारत में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री को हम चुनौती दे रहे हैं कि वो अगर हमारी लिखी पर्ची का मैटर वो अपनी पर्ची में लिख देते हैं तो हम उन्हें 1 करोड़ रुपए देंगे। वो मंच से भूत भगा रहे हैं। लोगों की प्राइवेट बातों को सबके सामने बता देते हैं। इतने लोगों के सामने उनके झूठ को लोग नहीं बता पाते और उनकी हां में हां मिला देते हैं। ऐसे में हम इस झूठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।


आगे धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री हमारी पर्ची जैसी पर्ची बनाने में कामयाब नहीं हो पाते तो उन्हें हमें 11 लाख रुपए देने होंगे। धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वाले इन पैसों को हमारे द्वारा नासिक के पास स्थित हनुमान जी के जन्म स्थान में रोड बनाने के लिए मुख्यमंत्री कोष में डाल दिया जाएगा। अब देखने वाली बात ये रहेगी कि क्या धीरेंद्र शास्त्री आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा की तरफ से मिली चुनौती को स्वीकार करते हैं या फिर इसे नजर अंदाज कर देंगे…