newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lakhbir Singh Landa: लखबीर सिंह लांडा पर गृह मंत्रालय का एक्शन, जानिए कौन है ये शख्स

Lakhbir Singh Landa: लखबीर सिंह लांडा का नाम आपने आए दिन सुना होगा। इस शख्स पर अब गृह मंत्रालय ने सख्त एक्शन लिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखबीर सिंह लांडा आखिर कौन है और उस पर अमित शाह के मंत्रालय ने आखिर कैसा सख्त एक्शन लिया है।

नई दिल्ली। लखबीर सिंह लांडा का नाम आपने आए दिन सुना होगा। इस शख्स पर अब गृह मंत्रालय ने सख्त एक्शन लिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखबीर सिंह लांडा आखिर कौन है और उस पर अमित शाह के मंत्रालय ने आखिर कैसा सख्त एक्शन लिया है। लखबीर सिंह लांड खालिस्तानी आतंकी है। वो खूंखार आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई का नेता और गैंगस्टर है। गृह मंत्रालय ने उसे अब आतंकवादी घोषित किया है। सख्त यूएपीए कानून के तहत लखबीर सिंह लांडा पर ये कार्रवाई की गई है।

लखबीर सिंह लांडा का घर पंजाब के तरनतारन जिले में है। फिलहाल वो कनाडा के एडमॉन्टन में रहता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए उसकी तलाश कर रही है। एनआईए ने बीकेआई के चीफ लखबीर सिंह लांडा पर इस साल सितंबर के महीने में 10 लाख के इनाम का एलान किया था। उसके अलावा पाकिस्तान में छिपकर रहने वाले आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा समेत 4 अन्य आतंकियों पर भी 10 और 5 लाख का इनाम एनआईए ने घोषित कर रखा है। ये सभी आतंकी लांडा के करीबी बताए जाते हैं। लांडा का नाम पिछले साल मई में उस वक्त फिर सामने आया था, जब पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट वाले ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया गया था। पंजाब पुलिस ने भी लखबीर सिंह लांडा पर केस दर्ज कर रखा है।

कनाडा में रहने वाले लखबीर सिंह लांडा को प्रत्यर्पण कराने की अब तक की सारी कोशिशें विफल रही हैं। कनाडा में वो आराम से रह रहा है और वहां से भारत विरोधी गतिविधियां चलाता है। गृह मंत्रालय का कहना है कि लखबीर सिंह लांडा ही पाकिस्तान से भारत में तस्करी के जरिए हथियार भी भेजता है। भारत में तमाम आईईडी जो मिले हैं, उनको भी लखबीर सिंह लांडा ने ही भेजा। इसी वजह से एनआईए ने लखबीर सिंह लांडा को अपने रडार पर ले रखा है। लखबीर सिंह लांडा कनाडा में भी सिख युवाओं को भड़काता है और खालिस्तान आंदोलन के लिए उनको तैयार करता है। वो आतंकी मॉड्यूल भी बनाकर भारत के खिलाफ काम करता है। इसके अलावा लांडा पर वसूली, हत्या, ड्रग्स की तस्करी जैसे आरोप भी हैं। साल 2021 में लखबीर सिंह लांडा के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।