newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka : कर्नाटक में सोशल मीडिया पर आपस में क्यों लड़ पड़ीं महिला IPS-IAS अधिकारी? आरोपों के साथ वायरल की निजी तस्वीरें

Karnataka :गुस्से में नजर आईं रोहिणी सिंधुरी ने रविवार को एक बयान में कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ झूठा और व्यक्तिगत रूस से नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी निंदा वाले अभियान चला रही है। सिंधुरी ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी धमकी दी।

नई दिल्ली। कर्नाटक में दो महिला प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक ऐसी झड़प सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों के बीच की लड़ाई ने इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों सहित राजनीतिक गलियारे को भी चौंका रखा है। आलम ये है कि बासवराज बोम्मई सरकार भी सकते में हैं। इस बीच बढ़ते विवाद के बीच राज्य के गृह मंत्री अरागा जनानेंद्र ने सोमवार को दोनों अधिकारियों के व्यवहार को ‘खराब’ बताते हुए इनके खिलफ एक्शन लेने की भी वॉर्निंग जारी कर दी है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में दोनों महिला अधिकारी कर्नाटक में तैनात की गई हैं। खबरों के मुताबिक इन दोनों के बीच लड़़ाई में बुरा मोड़ रविवार को उस समय आ गया जब आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी डी रूपा मुडगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की कुछ ‘निजी तस्वीरें’ साझा कर दीं। डी रूपा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने इन्हें पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजा है और इस तरह उन्होंने सर्विस कन्डक्ट रूल का उल्लंघन किया है।

वहीं जैसे ही डी रूपा के द्वारा तस्वीरें शेयर की गई उसके बाद पूरे विवाद के बीच गुस्से में नजर आईं रोहिणी सिंधुरी ने रविवार को एक बयान में कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ झूठा और व्यक्तिगत रूस से नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी निंदा वाले अभियान चला रही है। सिंधुरी ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी धमकी दी। इसके बाद इन दोनों अधिकारियों के झगड़े को सोशल मीडिया पर आने में देर नहीं लगी और आप लोग प्रशासनिक अधिकारियों के इस रवैये को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।