newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: किसानों के लिए समर्पित योगी सरकार, सीएम ने एमएसपी पर धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एमएसपी (MSP) के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई समस्या न हो।

yogi2

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी ग्रामों में वरासत अभियान प्रगति पर है। वरासत अभियान को तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

Dhan Kisan Yogi

मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बर्ड फ्लू की जांच बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में की जाए।