UP Budget 2022: योगी सरकार ने प्रदेश को दी कई सौगात, कृषि और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर किया फोकस

UP Budget 2022: सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेश किया है। बजट में प्रदेश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, कृषि सहित सभी सेक्‍टरों में फोकस किया गया।

Avatar Written by: May 26, 2022 1:49 pm
yogi goverment bujjet 2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल का बजट पेश कर दिया है। इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमत्री ने प्रदेश को कई नई और उपयोगी सोगातें दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट के जरिए खजाना खोलते हुए कई घोषणाएं की हैं। इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश  योगी  सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेश किया है। बजट में प्रदेश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, कृषि सहित सभी सेक्‍टरों में फोकस किया गया।

yogi gov 2022

राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकत्सा योजना पर खर्च होगा 100 करोड

उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों की बीमारी से संबंधित उपचारों के लिए राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना में 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रदेश में 9 से 14 वर्ष तक की एक लाख बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दोनों खुराक से आच्छादित किये जाने हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

आशा कार्यकर्ताओं के लिए 300 करोड़

इस वित्त वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आशा कार्यकत्री और शहरी आशा संगिनियों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति की धनराशि में वृद्धि की गई है. इसमें 300 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

620 करोड़ प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ भारत योजना के तहत होगा खर्च

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हेतु 10,547 करोड़ 42 लाख रूपये की व्यवस्था हुई प्रतावित। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ भारत योजना हेतु 620 करोड़ रूपये व्यवस्था प्रस्तावित है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 2,949 चिकित्सालयों को आबद्ध किया गया है।

राज्य के 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष  राज्य के 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में 5608 क्रय केन्द्र होंगे स्थापित ..

वित्‍त मंत्री पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ‘किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु प्रदेश में 5608 क्रय केन्द्र स्थापित कर दिनांक 25 अप्रैल, 2022 तक लगभग 94 हजार मीट्रिक टन गेहूं का क्रय किया गया।’