newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP : योगी सरकार का बड़ा एक्शन, धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों पर कर दी बड़ी कार्रवाई

UP: धान खरीद में गड़बड़ी (Paddy Purchase Disturbances) को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) काफी सख्त हो गई है। गड़बड़ी करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई भी कर रही है। इसी बीच राज्य सरकार ने केंद्र के आठ प्रभारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

लखनऊ। धान खरीद में गड़बड़ी (Paddy Purchase Disturbances) को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) काफी सख्त हो गई है। गड़बड़ी करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई भी कर रही है। इसी बीच राज्य सरकार ने केंद्र के आठ प्रभारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बरेली मंडल के पांच केद्र प्रभारियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, चार केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, 21 के खिलाफ चेतावनी और 178 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुल मिलाकर अब तक 208 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Women Help Desk

जिन क्रय केंद्र के प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमें पीलीभीत के 3, बरेली, कानपुर नगर, हरदोई के एक-एक, शाहजहांपुर के दो हैं। इसके अलावा हरदोई के एक बिचौलिये और अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

yogi

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि हर किसान के धान का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर धान खरीदा जाना चाहिए। इसके लिए संबधित जिले के डीएम जवाबदेह होंगे। इस क्रम में खरीफ के मौजूदा सीजन में अब तक 21 हजार से अधिक किसानों से 1542566 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। कृषि विभाग के पोर्टल पर अब तक 477121 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 293073 का सत्यापन भी हो चुका है।

cm yogi

योगी सरकार ने किसानों के खातों में डाली राशि

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के कारण प्रदेश में 20 से ज्यादा जिले प्रभावित हुए। साढ़े तीन लाख किसान सीधे बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। किसानों की मेहनत की कमाई बाढ़ की चपेट में आई थी। उन्हें उसी समय पर राहत दी गई थी। अब सरकार ऐसे सभी प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ 21 लाख धनराशि मुआवजे के रूप में ट्रांसफर की है।