
नई दिल्ली। लखनऊ के घंटाघर पर CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को भड़काने की कोशिश में जामिया का एक और पूर्व छात्र गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी पुलिस ऐसे भड़काऊ तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। जामिया के पूर्व छात्र और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहे डॉ लईक हसन को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें, लईक 24 जनवरी को घंटाघर पर हुए प्रदर्शन की एफआईआर में नामजद था। इससे पहले लखनऊ पुलिस दिल्ली से आए जामिया के छात्र फैजान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक लईक हसन 13 दिसंबर को घंटाघर पर हुए प्रदर्शन में भी शामिल था। वह कई लोगों को लेकर आया था।
लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लईक ने जामिया विवि से पर्सियन भाषा में डॉक्टरेट किया है। पूर्व में वह राजधानी के एक कॉलेज में शिक्षक था। उसके खिलाफ 13 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के मामले में भी एफआइआर दर्ज की गई थी। हालांकि उसने कोर्ट से स्टे ले लिया था। 24 जनवरी को दोबारा आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ घंटाघर पर पहुंचा था और नारेबाजी की थी।