newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cowin Portal Data Leak: कोविन पोर्टल डेटा लीक मामले में बिहार से युवक गिरफ्तार, आरोपी की मां को लेकर भी बड़ा खुलासा

Cowin Portal Data Leak: कहा जा रहा था कि कोविन पोर्टल में मौजूद भारतीय लोगों की अहम जानकारी लीक हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही थी। अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFFSO यूनिट के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा है।

नई दिल्ली। कोविन पोर्टल से कथित डेटा लीक का मामला में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी की जानकारी मिल रही है। बता दें, कहा जा रहा था कि कोविन पोर्टल में मौजूद भारतीय लोगों की अहम जानकारी लीक हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही थी। अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFFSO यूनिट के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा है। कहा जा रहा है कि इसी युवक ने कोविन पोर्टल का डेटा टेलीग्राम पर शेयर किया था।

हेल्थ वर्कर का बेटा है आरोपी

इस मामले में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, बिहार से ये गिरफ्तारी हुई है और गिरफ्तार आरोपी की मां बिहार में  हेल्थ वर्कर है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि मां की मदद से ही आरोपी ने कोविन पोर्टल का डेटा चुराया और फिर इसे टेलीग्राम पर लीक किया।

Cowin Data Leak

लीक हुए डेटा में भारतीयों की अहम जानकारी शामिल 

बीते दिनों जब मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। ये कहा गया कि लोगों की कई महत्वपूर्ण जानकारी को लीक किया गया है। कोविन पोर्टल से भारतीय नागरिकों की जो जानकारी लीक करने की बात सामने आई थी उसमें लोगों के पासपोर्ट और पैन कार्ड नंबर, आधार डीटेल जैसी डिटेल्स शामिल थी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही विपक्षी पार्टी भी सरकार पर हमलावर थी। विपक्ष सवाल उठा रहा था कि कैसे सरकारी पोर्टल से लोगों की जानकारी लीक हो सकती है।

Cowin Data Leak

विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने भी इस मामले में एक्शन मोड में आते हुए कहा कि कोविन पोर्टल सुरक्षित ऐप है और इससे डेटा लीक नहीं हुआ है। जो डेटा लीक हुआ है वो भी पुराना है। अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे विवाद पर से पर्दा उठेगा।