newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेहरू और राजीव गांधी पर विवादित टिप्पणी के आरोप में यूथ कांग्रेस ने संबित पात्रा पर दर्ज कराया केस

इस बार संबित पात्रा के खिलाफ भी महाराष्ट्र में यूथ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। पात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

नई दिल्ली। टीवी डिबेट्स में दिन रात नजर आने वाले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। कभी नेहरू परिवार पर शब्दभेदी बाण चलाते हैं तो कभी अन्य विपक्षी दलों पर टूट पड़ते हैं। लेकिन इस बार संबित पात्रा के खिलाफ भी महाराष्ट्र में यूथ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। पात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। एफआईआर ठाणे जिले के महात्मा फुले पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।

Sambit Patra

शिकायत में पात्रा के उस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया था।

शिकायत के मुताबिक, पात्रा ने जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर उन पर निराधार आक्षेप लगाए थे और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की थी। इससे तमाम भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं।

Sambit Patra

पात्रा ने किया पलटवार

इसके अलावा पात्रा ने ट्वीट किया था , ‘अगर कांग्रेस के वक्त कोरोना आया होता तो 5 हजार करोड़ का मास्क घोटाला, 7 हजार करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20 हजार करोड़ का जवाहर सेनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला सामने आता। यूथ कांग्रेस ने पात्रा के इन बयानों के आधार पर केस दर्ज कराया है।