newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: 15 अगस्त से पहले कुरुक्षेत्र को दहलाने की साज़िश नाकाम, RDX के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Haryana: खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस वारदात से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतसर के तरनतारन के रहने शमशेर सिंह को धर दबोचा है। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ किलो RDX बरामद हुआ है। वहीं अब हरियाणा एसटीएफ शख्स से पूछताछ कर रही है। इसके साथ पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की पहचान की तलाश के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 15 अगस्त से पहले कुरुक्षेत्र को दहलाने की साजिश रची गई थी। दरअसल, यहां अंबाला-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास आरडीएक्स बरामद किया गया है। आरडीएक्स एक पेड़ के नीचे पॉलिथीन से बरामद हुआ है। जिसके बाद वहां अचानक से सनसनी फैल गई। हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसी में खलबली मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली। वहीं मौके पर विस्फोटक की जांच के लिए अंबाला से टीम को बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने आरडीएक्स को डिफ्यूज किया।

खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस वारदात से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतसर के तरनतारन के रहने शमशेर सिंह को धर दबोचा है। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ किलो RDX बरामद हुआ है। वहीं अब हरियाणा एसटीएफ शख्स से पूछताछ कर रही है। इसके साथ पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की पहचान की तलाश के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही इस पूरी वारदात को स्वतंत्रता दिवस और आतंकी कनेक्शन से जोड़कर भी देख रही है।

ज्ञात हो कि इससे पहले हरियाणा के करनाल में बब्बर खालसा के 4 संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इनके पास से RDX भी मिला था। मई 2022 में पुलिस ने यह बरामदगी बसताड़ा टोल प्लाजा से इनोवा गाड़ी से की थी।