newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Papaya Halwa Recipe: पपीते के हलवे के आगे फीके हैं बाकी सारे पकवान!, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Papaya Halwa Recipe: आज हम आपको पपीते के हलवे की रेसिपी सिखाने जा रहे हैं। ये काफी स्वादिष्ट होता ही है साथ ही कई पोषक तत्वों से भी भरपूर है। ये हमारे दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही हमारे पाचन को भी दुरुस्त बनाएगा। तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका…

नई दिल्ली। सेब हो अनार हो, पपीता हो अकेला हो या और कई फल हम सभी इनका सेवन जरूर करते हैं। फल हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं ऐसे में डॉक्टर भी हमें फलों को खाने की सलाह जरूर देते हैं। इन्हीं में से एक पपीता एक ऐसा फल है जो पेट खराब होने पर, वजन घटाने के साथ ही शरीर की कई और छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद होता है। पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।आपने भी पपीता तो जरूर खाया होगा लेकिन क्या कभी आपने पपीते का हलवा खाया है। अगर नहीं?…तो आज हम आपको पपीते के हलवे की रेसिपी सिखाने जा रहे हैं। ये काफी स्वादिष्ट होता ही है साथ ही कई पोषक तत्वों से भी भरपूर है। ये हमारे दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही हमारे पाचन को भी दुरुस्त बनाएगा। तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका…

पपीते का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान

  • पपीता – 1, पका हुआ
  • देसी घी – 2 टेबलस्पून
  • उबला हुआ दूध – 1/2 लीटर
  • इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • चीनी – 1/2 कप
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता पिसे हुए) – 1 टेबलस्पून

इस तरह से बनाएं पपीते का हलवा

  1. पपीता का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से छिलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  2. अब इसे एक बड़े बर्तन में रखें।
  3. अब एक पैन गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें घी डालकर गैस को मध्यम कर दें।
  4. धीमी आंच पर जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ पपीता डालें और करीब 2 से 3 मिनट तक भूनें।
  5. मीडियम आंच में ही इसमें दूध डालकर पकाएं।
  6. इसे तक तक पकाएं जब तक की दूध अच्छी तरह से सूख न जाए।
  7. इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें।
  8. अब 1 से 2 मिनट तक इसे पकने दें।
  9. तैयार है आपका पौष्टिकता से भरपूर हलवा।