newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrapali Dubey’s Bridal Looks: आम्रपाली दुबे के 5 दुल्हन वाले बेस्ट लुक्स, जो किसी भी नई दुल्हन के लिए रहेंगे परफेक्ट

Amrapali Dubey’s Bridal Looks: एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके सुहागन वाले देसी लुक्स को भी खूब पसंद किया जाता है। वो हमेशा सोलह श्रृंगार किए अपनी फिल्मों में नजर आती हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा आम्रपाली दुबे के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके सुहागन वाले देसी लुक्स को भी खूब पसंद किया जाता है। वो हमेशा सोलह श्रृंगार किए अपनी फिल्मों में नजर आती हैं। आज हम आपके लिए आम्रपाली दुबे के देसी टच के साथ  दुल्हन वाले बेस्ट लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें कोई भी नई दुल्हन आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं डिफरेंट लुक।


बड़ी नथ वाला लुक- आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा लुक शेयर किया था, जिसमें वो बड़ी नथ के साथ बहुत प्यारी लग रही हैं। ये लुक किसी भी नई दुल्हन के लिए परफेक्ट हैं।


रेड साड़ी लुक- अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप आम्रपाली का रेड साड़ी लुक भी कैरी कर सकती हैं, जो दिखने में काफी सिंपल लेकिन एलिगेंट वाइव दे रहा है। इसमें आप खुद को कंफर्टेबल फील करेंगी।


हैवी ज्लैवरी विद बांधनी साड़ी लुक- अगर आपको किसी फंक्शन के लिए या किसी फेस्टिवल के लिए  खुद को तैयार करना है और आप कंफ्यूज हैं तो आम्रपाली का ये हैवी लुक कैरी कर सकती हैं। बांधनी साड़ी अलग ही रॉयल लुक देती है, तो नई दुल्हन के लिए परफेक्ट है। हर कोई आपकी तारीफ ही करेगा।


बनारसी साड़ी लुक- अगर आप लाल रंग नहीं पहनना चाहती है और कुछ सटल लुक लेना चाहती हैं तो ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ हल्की ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। साथ ही जुड़ा बना सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AYAZ A KHAN (@ayazkhanactor)


फुल हैवी ब्राइडल लुक- अगर आप हैवी ब्राइडल लुक के बारे में सोच रही हैं तो आम्रपाली का ये लुक काफी डिफरेंट है। इसमें उन्होंने माथा पट्टी के साथ खुद को इनहेंस किया है।