newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fitness Tips: फिटनेस के लिए इस लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं अनुष्का शर्मा, डिनर टाइम कर देगा हैरान

Fitness Tips: बात एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की करें तो वो अपनी रियल और रील दोनों ही लाइफ में सफल रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को तो कई दमदार फिल्में दी ही हैं साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी बेटी और पति के साथ खुशहाल जिंदगी बताती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह जिंदगी जीने की इच्छा हर किसी की होती है। बात उनके लाइफस्टाइल और लुक की करें तो हर कोई उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं। खासकर लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी बॉडी शेप के लिए कई तरह की कई चीजों को फॉलो करती करती हैं। बात एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की करें तो वो अपनी रियल और रील दोनों ही लाइफ में सफल रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को तो कई दमदार फिल्में दी ही हैं साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी बेटी और पति के साथ खुशहाल जिंदगी बताती हैं।

बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस अपने वही पुराने फिगर में भी लौट चुकी हैं। जब भी अनुष्का शर्मा किसी इवेंट में पहुंचती है तो हर कोई उनके बॉडी शेप को देखकर हैरान रह जाता है। हालांकि अगर आप भी अनुष्का शर्मा जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो खुद एक्ट्रेस ने अपनी डेली लाइफस्टाइल का खुलासा किया है।

Fitness Tips

इस टाइम पर रात का डिनर कर लेती है अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने एक इवेंट में बताया था कि वो रात का डिनर शाम 5:30 से 6 बजे के बीच ही कर लेती हैं। आमतौर पर लोग रात का डिनर 9:30 से 10 बजे के बीच करते हैं लेकिन अनुष्का शर्मा अपना लंच शाम 6 बजे तक कर लेती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा के सोने का समय भी काफी अलग है। वो रात 9:30 बजे तक सो भी जाती हैं। एक्ट्रेस की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अपने डिनर टाइम के अलावा एक्ट्रेस ने अपने लंच टाइम को लेकर भी जानकारी दी थी। इवेंट में अनुष्का शर्मा बताती है कि वो अपनी लाइफ स्टाइल को पूरी तरह से बदल चुकी हैं। वो अपने दोपहर का लंच 11 से 11:30 के बीच कर लेती है डिनर भी शाम के 5:30 से 6:00 के बीच कर लेती हैं। चलिए अब आपको बताते हैं क्या है अनुष्का शर्मा की इस लाइफ स्टाइल के फायदे

  • रात का डिनर 5:30 से 6 बजे के बीच कर लेने से और रात 9:30 बजे तक सोने से बॉडी काफी हद तक रिलैक्स होती है।
  • शरीर की सारी थकान दूर होती है साथ ही नींद अच्छी और गहरी आती है।
  • इससे सुबह शरीर बिल्कुल फिट, एक्टिव और बिना थकान से दूर होता है।
  • समय पर सोने से किसी भी काम को करने की थिंकिंग और फोक्स लेवल भी बेहतर होता है।
  • अगले दिन थकान थकान और नींद नहीं आती।

anushka

एक्ट्रेस ने बताया कैसे रख सकते हैं खुद को फिट

इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को किसी की भी लाइफ स्टाइल को पूरी तरह से नहीं अपनाना चाहिए। बल्कि अपने शरीर और अपनी दिनचर्या के हिसाब से ही लाइफ स्टाइल को बदलना चाहिए। लोग दूसरों की लाइफ स्टाइल को पूरी तरह से फॉलो करने लगते हैं जबकि इससे जबकि इससे उन्हें नुकसान ही होता है। ऐसे में उसी डाइट और वर्कआउट को चुने जो आपके शरीर के लिए बेहतर हो।