newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dr. B.R. Ambedkar: भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती आज, आइए जानते हैं बाबा साहेब के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Dr. B.R. Ambedkar: भीमराव रामजी अम्बेडकर एक भारतीय अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने संविधान सभा की बहसो से भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया था। भीमराव की जयंती पर कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया जाता हैं। भीमराव अम्बेडकर ने भारत के भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना भी की थी।

नई दिल्ली। संसार के सबसे ज्यादा शिक्षित व्यक्ति भीमराव रामजी अम्बेडकर हैं। बाबासाहेब की आज 132वीं जयंती हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ हैं। आज के दिन लोग बाबासाहेब की पूजा करते हैं। भीमराव ने देश के हर व्यक्ति को समान समझा और उनके हक के लिए आवाज उठाई। भीमराव ने देश में बदलाव लाने के लिए काफी संघर्ष किया। भीमराव का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। इस दिन देश में ज्ञान दिवस या फिर समानता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आइए भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

भीमराव अम्बेडकर जयंती

भीमराव रामजी अम्बेडकर एक भारतीय अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने संविधान सभा की बहसो से भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया था। भीमराव की जयंती पर कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया जाता हैं। भीमराव अम्बेडकर ने भारत के भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना भी की थी। साल 1990 में अम्बेडकर के मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भीमराव को न्याय और समानता का भी प्रतीक कहा जाता हैं।

समाजिक कार्यकर्ता के रूप में किया काम

भीमराव एक समाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने देश के सभी लोगों में समानता की भावना को लाने के लिए काफी प्रयास किए और वह सफल भी हुए। खासतौर पर बाबासाहेब, दलितों, पिछड़े वर्गों और गरीबों के लिए काम करते थे इसलिए इन्हें इनका नेता भी कहा जाता हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्रता के पहले देश के कानून मंत्री के रूप में भी काम किया था। भीमराव ने अपना पूरा जीवन  अछूतों, महिलाओं की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया था।