newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fashion Tips: लड़के भूल कर भी न करें ये फैशन डिजास्टर, गर्लफ्रेंड के सामने डाउन होगा इंप्रेशन

Fashion Tips: छोटी-छोटी गलतियां भी आपके पूरे लुक को बिगाड़ कर रख देती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लड़कों के द्वारा की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियां, जिसे करने से आप भी बच सकते हैं।

नई दिल्ली। फैशन के मामले में लड़के भी किसी से कम नहीं है। स्मार्ट और हैंडसम लगने के लिए लड़के भी कई सारे जतन करते हैं। लड़के अक्सर लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में नए-नए फैशन ट्रेंड्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी वो अनजानें में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे फैशन डिजास्टर हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के सामने स्पेशली लड़कियों के सामने उनका इम्प्रेशन डाउन हो जाता है। छोटी-छोटी गलतियां भी आपके पूरे लुक को बिगाड़ कर रख देती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लड़कों के द्वारा की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियां, जिसे करने से आप भी बच सकते हैं। इससे आपकी गर्लफ्रेंड या किसी महिला मित्र के सामने आपका स्वैग भी बरक़रार रहेगा।

फंकी सूट या ब्लेजर

कई बार लड़के चटक रंगों वाले सूट या ब्लेजर डालने की भूल कर बैठते हैं। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को पुरुषों के ऊपर फंकी चटक रंगों के ब्लेजर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में कई बार लड़को की पर्सनालिटी डाउन हो जाती है।

लो वेस्ट जींस

लो वेस्ट जींस का फैशन अब जा चुका है। अगर आप भी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो भूल कर भी लो वेस्ट जींस कैरी न करें। ज्यादातार लड़कियों को ये फैशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। ऐसे में ऐसा हो सकता है कि जिसे लेकर आप डेट पर गए हैं उसे ये स्टाइल पसंद ना आए और ऐसे में आपकी ये गलती आपका इंप्रेशन डाउन कर सकती है।

कैप्री शॉर्ट्स

लड़के कैप्री शॉर्ट्स अपने कंफर्ट के लिए पहनते हैं। लेकिन लड़कियों को ये स्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इसलिए जब भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाएं कैप्री शॉर्ट्स कैरी न करें।

कलरफुल बेल्ट

अक्सर लड़के चमकदार बेल्ट पहन लेते हैं। आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब फैशन की श्रेणी में आता है। फैशनेबल नजर आने के चक्कर में अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करना कभी-कभी लुक पर भारी पर जाता है। ज्यादातर लड़कियों को लड़कों पर चमकदार बेल्ट नहीं अच्छा लगता है।