newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diabetes: भीगे हुए अखरोट से कंट्रोल होता है डायबिटीज, और भी हैं कई चौंकाने वाले फायदे

Diabetes: अखरोट-बादाम जैसी चीजें खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इन्हें सुपरफूड की श्रेणी में गिना जाता है, अखरोट खाने से ना सिर्फ दिमागी सेहत के अच्छी होती है, बल्कि इसे खाने से शरीर को और भी कई बड़े फायदे मिलते हैं

नई दिल्ली। अखरोट-बादाम जैसी चीजें खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इन्हें सुपरफूड की श्रेणी में गिना जाता है, अखरोट खाने से ना सिर्फ दिमागी सेहत के अच्छी होती है, बल्कि इसे खाने से शरीर को और भी कई बड़े फायदे मिलते हैं। इस पर की गई एक स्टडी में दावा किया गया है कि भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रखा जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो भीगे हुए अखरोट खाना एक अच्छी आदत होती है। माना जाता है कि बीज और नट्स में कई तरह के एन्जाइम्स पाए जाते हैं। जिन्हें डाइजेस्ट करना आसान नहीं होता है। इसलिए उन्हें भिगोने से इन्हे पचाने में आसानी होती है। इसमें अच्छी बात यह है कि अखरोट या ऐसे किसी मेवा को भिगोने से उनके गुणकारी तत्व या न्यूट्रिशल वेल्यू पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।

walnut

कहा जाता है कि रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से टाइप-2 डायबिटीज को भी मैनेज किया जाता है। कहते हैं कि यह फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर से ब्लड शुगर को भी रिलीज करने के लिए जाना जाता है। इससे शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम भी काफी कम हो जाता है। भीगे हुए अखरोट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 15 होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे एक हेल्दी मिड-डे स्नैक्स बनाता है।

walnut 4

कुछ एक्सपर्ट के यह भी कहना है कि अखरोट खाने से इन्फ्लेमेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है और इनका नियमित सेवन कैंसर का खतरा कम करता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि चिली में दुनिया की सबसे अच्छी किस्म के अखरोट होते हैं। वहीं अखरोट में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त हो जाती है।