newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2022: दिवाली की सफाई के दौरान भूलकर भी घर से न निकालें ये चीजें, वरना लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

Diwali 2022: सभी घरों में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर के कोने-कोने की सफाई और दीवारों का रंग-रोगन पुताई का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन कई बार इस सफाई में हम ऐसी चीजें घर में रख लेते हैं जो वास्तु के हिसाब से बहुत हानिकारक होता है

नई दिल्ली। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। पांच दिनों तक चलने वाला ये त्योहार 5 दिनों तक चलता है। धनतेरस के दिन से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूजा पर ये समाप्त हो जाता है। घर से दूर-दराज इलाके में रहने वाले लोग भी इस त्योहार पर घर लौटते हैं और पटाखे फोड़कर हर्षोल्लास के साथ अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं। इस बार दीपावली का पर्व 24 तारीख को पड़ रहा है। तो जाहिर है सभी घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर के कोने-कोने की सफाई और दीवारों के रंग-रोगन पुताई का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन कई बार इस सफाई में हम ऐसी चीजें घर में रख लेते हैं जो वास्तु के हिसाब से बहुत हानिकारक होता है या ऐसी चीजें घर से बाहर निकाल देते हैं जिसके साथ मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए दिवाली पर घर की सफाई करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…

कौड़ी

वास्तु शास्त्र में कौड़ी का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इसे फेंकने से बचना चाहिए।

मोर पंख

मोर पंख प्रेम, शुभता का प्रतीक माना जाता है, साथ ही इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसलिए मोर पंख को भूलकर भी ने फेंके।

लाल रंग के कपड़े

लाल रंग को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, ये रंग मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है। इसलिए दिवाली की सफाई में इसे भी फेंकने से बचें।

पुराने सिक्के

अगर घर में पुराने सिक्के रखे हैं तो उसे भी न हटाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी रूष्ट होकर घर से चली जाती हैं।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को दिवाली, गुरूवार और शुक्रवार के दिन नहीं फेंकना चाहिए। इससे लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा, झाड़ू को मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है, यही कारण है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।