Warm Water: क्या आप खाली पेट गर्म पानी नहीं पीते है? अगर नहीं तो आज से कर दें शुरु, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Warm Water: एक अस्पताल की  एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह जागने के बाद अगर आप गर्म पानी का सेवन नहीं करते है तो पीना शुरु कर दीडिए क्योंकि पानी को गर्म करके पिया जाए तो हमें क्या-क्या लाभ हो सकते हैं, इसके बारें में हम आपको बताते

Avatar Written by: August 13, 2022 1:18 pm

नई दिल्ली। शरीर में ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है, इससे हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक,कोरोनरी आर्टरी डिजीज, ट्रिपल वेसल डिजीज, जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इससे बचने के लिए हेल्दी और लो ऑयल डाइट लेने की एडवाइस दी जाती है। लेकिन कई अनुभवी गर्म पानी पीने की भी एडवाइस देते हैं। एक अस्पताल की  एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह जागने के बाद अगर आप गर्म पानी का सेवन नहीं करते है तो पीना शुरु कर दीडिए क्योंकि पानी को गर्म करके पिया जाए तो हमें क्या-क्या लाभ हो सकते हैं, इसके बारें में हम आपको बताते है-

गर्म पानी पीने के फायदे

-कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि गर्म पानी पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी दूर हो सकती है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लगता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा दूर होता है।

-गर्म पानी की सहायता से हमारी बॉडी डिटॉक्सीफाई होने लगता है, चूंकि शरीर के विषाकत पदार्थ बाहर निकला जाते हैं तो इसका असर हमारी स्किन और फेस में दिखने लगता है। इससे चेहरे में गजब का ग्लो आ जाता है।

-जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां हैं उन्हे सुबह गर्म पानी का सेवन जरुर करना चाहिए। इससे बॉडी की अंदरूनी सफाई शानदार तरीके से होती है। साथ ही डाइटजेशन भी सही रहता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।

मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है

-गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है जिससे पाचन क्रिया और तमाम अन्य बॉडी एक्टिविटीज में हेल्प हो जाती है।

-वार्म वॉटर पीने से सर्दी,जुकाम और खांसी में राहत मिल सकता है क्योंकि ये हमें कई तरह के संक्रमण से बचाता है।

महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली पेट की ऐंठन ठीक करने में गर्म पानी की  सहायता ली जा सकती है।

-सुबह के समय हॉट वॉटर में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद होती है।