newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2022: बाजार के नकली खोए की वजह से आपकी दिवाली की रौनक हो सकती है कम, जानें मावा जांचने की कुछ ट्रिक्स

Diwali 2022: ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान करने के लिए आज हम आपको खोया जांचने की कुछ ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से नकली खोया खरीदने से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो तरीके जिनसे असली खोया की पहचान की जा सकती है

नई दिल्ली। भारत में कोई भी खुशी का मौका हो मिठाई से मुंह मीठा कराने का रिवाज है और इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में मिठाई आना तो स्वाभाविक है। उसके बिना कोई भी त्योहार तो अधूरा ही रहता है पर्व भी अधूरा-अधूरा सा लगता है। इसमें जहां कुछ लोग मिठाई बाजार से खरीद कर लाते हैं तो वहीं कुछ लोग घर पर ही शुद्ध मिठाई बनाते हैं। लेकिन घर में भी आप अशुद्ध खाने से बच नहीं सकते। क्योंकि हर मिठाई में इस्तेमाल होने वाला खोया या मावा त्योहारों के आते ही मिलावटी होने लगता है। खोया में मिलावट करने के लिए कई तरह के केमिकल का सहारा लिया जाता है, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान करने के लिए आज हम आपको खोया जांचने की कुछ ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से नकली खोया खरीदने से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो तरीके जिनसे असली खोया की पहचान की जा सकती है…

1.एक चम्मच खोया में एक कप गर्म पानी मिलाकर उसमें थोड़ा सा आयोडीन मिलाएं। अगर खोया का रंग नीला हो जाता है तो निश्चित रूप से खोया मिलावटी है।
2. एक बीकर में थोड़ा सा खोया लेकर इसमें थोड़ी सी मात्रा में सांद्र सल्फ्यूरिक एसिड मिलाएं। अगर खोया का रंग रंग बैंगनी रंग में परिवर्तित हो जाता है तो इसमें मिलावट की संभावना है।
3. थोड़ा सा ताजा खोया हाथ में लेकर उसे हथेलियों पर रगड़ें। अगर आपकी हथेली पर तेल का निशान छूटता है तो ये मिलावटी है।
4. खोया की सबसे बड़ी पहचान ये है कि शुद्ध और ताजा खोया दानेदार और हल्का सा मिठास लिए हुए होता है।

5. थोड़ा सा खोया लेकर उसमें 2 टेबल स्पून हाइड्रोक्लोरिक एसिड और 1 टेबलस्पून शक्कर मिलाने से अगर उसका रंग लाल हो जाता है तो खोया मिलावटी है।
6. खोया की थोड़ी सी मात्रा लेकर उसमें शक्कर मिलाकर उसे गर्म करें। अगर ये पानी छोड़ने लगता है तो आवश्यक रूप से इसमें मिलावट की गई है।
7. खोया का रंग देखकर भी असली नकली मावा की पहचान की जा सकती है। असली खोया का रंग और नकली खोये से थोड़ा अधिक साफ होता है। वहीं मिलावटी खोया का रंग हल्का पीला होता है।
8. थोड़ा सा खोया लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर उसे अच्छी तरह से फेंटें। अगर खोया पानी में पूर्ण रूप से से मिक्स हो जाता है। तो खोया (मावा) असली है और अगर पानी में दानेदार सा दिखाई पड़े तो खोया मिलावटी है।
9. खोया का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसका लड्डू बनाएं अगर ये आराम से गोल हो जाता है तो खोया असली है। लेकिन वहीं ये बंधने की बजाय बिखर जाता है तो मावे में मिलावट हो सकती है।