newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship Tips: इन 5 वजहों से शादी के बाद गुस्सैल हो जाती हैं लड़कियां, समझदार पति जरूर जानें

Relationship Tips: कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि कुछ लड़कियां जो शादी से पहले काफी हंसमुख होती हैं। दूसरों से बातचीत करना पसंद करती हैं वो शादी के बाद पूरी तरह से बदल जाती हैं। आज हम उन्हीं वजहों के बारे में बात करेंगे कि आखिर क्यों शादी के बाद लड़कियां गुस्सैल हो जाती हैं…

नई दिल्ली। शादी जिंदगी का एक ऐसा पहलू है जिसे हर किसी को फेस करना होता है। इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद न सिर्फ लड़के बल्कि लड़की की जिंदगी में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। खासकर लड़कियों को शादी के बाद मैनेज करना पड़ता है। शादी के बाद अंजान घर, अनजान लोगों के बीच रहना। उनकी पसंद, ना पसंद के हिसाब से अपनी पसंद और नापसंद चीजों को एडजस्ट करना काफी मुश्किल होता है। खाने से लेकर पहनने तक हर चीज में लड़कियों को बदलाव का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लड़कियां इन बदलावों में खुद को आसानी से ढाल लेती हैं लेकिन कई बार इसे मैनेज करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि कुछ लड़कियां जो शादी से पहले काफी हंसमुख होती हैं। दूसरों से बातचीत करना पसंद करती हैं वो शादी के बाद पूरी तरह से बदल जाती हैं। आज हम उन्हीं वजहों के बारे में बात करेंगे कि आखिर क्यों शादी के बाद लड़कियां गुस्सैल हो जाती हैं…

Relationship Tips

इन 5 कारणों से शादी के बाद गुस्सैल हो जाती हैं लड़कियां

माहौल में फर्क

जब एक लड़की किसी अनजान घर में शादी के बाद आती है तो उसके लिए सारी चीजें बिलकुल नई होती है। वो खुद को उस घर में अंजान सा महसूस करती है। ऐसे में अगर उसे लोगों से अपने घर जैसा प्यार नहीं मिलता तो धीरे-धीरे वो चिड़चिड़ी होने लगती है। कई बार तो लड़कियों में  गुस्सा अंदर दबा रहने के कारण भी वो रोष में रहने लगती हैं।

मान-सम्मान

हर किसी के लिए अपनी इज्जत सबसे महत्वपूर्ण होती है। जब कोई नई बहू अपने ससुराल जाती है तो वो सभी से खुद के लिए प्यार और सम्मान की चाहत रखती हैं लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो उसमें गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहने लगता है।

Relationship Tips

जॉब छूटना

कई बार उन लड़कियों में ज्यादा शादी के बाद चिड़चिड़ापन और गुस्सा देखने को मिलता है जो कि पहले जॉब किया करती थी। शादी के बाद जॉब छूट जाने की वजह से लड़कियों को वो आजादी नहीं मिल पाती जो कि उन्हें शादी से पहले मिलती थी। इसी कारण शादी के बाद महिलाओं में गुस्सा-चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है।

इच्छाओं का पूरा न होना

हर इंसान के अपने सपने होते हैं। ठीक इसी तरह महिलाओं के भी अपने सपने होते हैं। जब कभी जबरन शादी के कारण महिलाओं के सपने अधूरे रह जाते हैं तो इसकी वजह से भी उनके अंदर चिड़चिड़ापन आने लगता है।

Relationship Tips

पति का सपोर्ट न मिलना

बहुत बार ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ पति ऐसे होते हैं जो कि अपनी पत्नी से ज्यादा अपने घर वालों को ज्यादा अहमियत देते हैं। अनजाने परिवार में महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने पति से होती है लेकिन जब उन्हें पति का साथ नहीं मिलता तो भी उनका गुस्सैल और चिड़चिड़ा रूप देखने को मिलता है।