newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bone Health: इन आदतों के कारण हड्डियां हो जाती हैं अंदर से खोखली, तुरंत छोड़ दें

Bone Health: आज के इस भागदौड़ भरे समय में लोगों को खाने-पीने से लेकर सोने तक के लिए समय नहीं मिलता है। इससे भी शरीर और हड्डियां प्रभावित होती है। आज हम आपको ऐसे चार प्रकार की चीजों के बारे में बताएंगे जिनका अगर आप अच्छे से सेवन करते हैं तो ये आपकी हड्डियों को अंदर ही अंदर खोखला करता जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये चीजें…

नई दिल्ली। जिस तरह से शरीर के अंगों का ख्याल रखना जरूरी है ठीक उसी तरह से हड्डियां भी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। हड्डियों का कमजोर होना किसी भी व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है। वैसे तो हड्डियों की कमजोरी बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती है लेकिन अब ये समस्या युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। यूं तो हड्डियां कई कारणों से कमजोर हो सकती है लेकिन इस इसके पीछे कई बार गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल भी वजह होती है। आज के इस भागदौड़ भरे समय में लोगों को खाने-पीने से लेकर सोने तक के लिए समय नहीं मिलता है। इससे भी शरीर और हड्डियां प्रभावित होती है। आज हम आपको ऐसे चार प्रकार की चीजों के बारे में बताएंगे जिनका अगर आप अच्छे से सेवन करते हैं तो ये आपकी हड्डियों को अंदर ही अंदर खोखला करता जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये चीजें…

Bone Health

ये चार चीजें हड्डियों को कर देती है अंदर से खोखला

शराब

शराब आज एक ऐसे पेय पदार्थ के तौर पर उभरा है जिसकी ओर बड़े तो बड़े बल्कि नौजवान और बच्चे भी खिंचे आ रहे हैं। लेकिन शराब का सेवन शरीर और हड्डियों दोनों के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे शरीर उन चीजों को अवशोषित नहीं कर पाता जो कि हमारे लिए ज्यादा जरूरी हैं। एक्सपर्ट्स की तरफ से भी इसे लेकर जानकारी दी गई है कि शराब के अधिक सेवन से हड्डियों का रिमॉडलिंग साइकिल काफी कम हो जाता है और इससे हार्मोन का लेवल भी डिस्टर्ब होता है।

Bone Health

कैफीन

शराब के अलावा कैफीन और एनर्जी ड्रिंक्स, सोडा, चाय भी हमारी हड्डियों पर बुरा असर डालती है। कैफीन के ज्यादा सेवन से भी शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में कैफीन और एनर्जी ड्रिंक्स, सोडा का सेवन भी कम करें।

वीट ब्रान

वीट ब्रान को आटे का चोकर भी कहा जाता है। इसमें हाई लेवल में फाइटेट पाया जाता है जो कि कैल्शियम के अवशोषण पर असर डालता है। ऐसे में आपको वीट ब्रान की बजाय ओट्स ब्रान का सेवन कर सकते हैं।

Bone Health

नमक

बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि नमक न सिर्फ ब्लड प्रेशर लेवल पर असर डालता है बल्कि हड्डियों को भी ये प्रभावित करता है। नमक का अधिक मात्रा में सेवन हड्डियों से कैल्शियम को खत्म करने लगता है।