newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Side Effect Of Onion: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे प्याज का सेवन अधिक, जानिए इसके नुकसान

Side Effect Of Onion: प्याज का सेवन भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर प्याज का सेवन करने पर किसी प्रकार आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर कच्चा प्याज आपकी सेहत बिगड़ सकता है।

नई दिल्ली। सब्जियां हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर हम बात प्याज की करें तो प्याज भले ही लोगों के आंखों से आंसु निकाल देता हों, लेकिन फायदे के मामले में प्याज जबरदस्त होते हैं, लेकिन जब बात प्याज के फायदे की है तो इसके नुकसान भी बहुत है। इसलिए जरुरत से ज्यादा प्याज का सेवन भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर प्याज का सेवन करने पर किस प्रकार आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर कच्चा प्याज आपकी सेहत बिगड़ सकता है।

प्याज में ये इन चीजों की हैं अधिकता

प्याज में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से प्याज को पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में आपको एसिडिटी जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड शुगर के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर करें सेवन

कच्चा प्याज ब्लड शुगर वालो के लिए लाभकारी नहीं होता है। जैसा की सभी जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज हर चीज का सेवन नहीं कर सकते है। ऐसे में कच्चे प्याज का सेवन करने से पहले भी एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सीने में जलन की समस्या

अगर आप भी ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे सीने में जलन की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए कच्चे प्याज की अधिक मात्रा में सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मुंह से आएगी बदबू

कच्चे प्याज को ज्यादा खाने से आपके मुंह में बदबू की शिकायत हो सकती है। हम सभी जानते हैं कि कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आती है। ऐसे में कोशिश करें कि जरूरत से ज्यादा प्याज न खाएं, अगर आप खाते भी हैं तो इसके बाद पानी से कुल्ला अवश्य  कर लें।