newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Travel Tips: दिन भर महसूस होती है नींद और थकान?, कहीं आप स्लीपिंग पैटर्न के शिकार तो नहीं, जानिए क्या है इसके लक्षण?

Travel Tips: किसी दूसरे देश में जाने के बाद वहां का टाइम जोन अलग होता है और शरीर उसे एडजस्ट नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें स्ट्रेस थकान आदि के अलावा कई लक्षण देखने को मिलते हैं।

नई दिल्ली। ऐसे लोग जो किसी कारण से ज्यादातर सफर पर रहते हैं, उनका स्लीपिंग पैटर्न अक्सर डिस्टर्ब हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये समस्या हवाई जहाज की यात्रा के दौरान अधिक देखने को मिलती है। दरअसल, यात्रा के दौरान हम लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं। इसकेे अलावा, वातावरण और टाइम जोन में बदलाव भी स्लीपिंग पैटर्न को प्रभावित करता है। हमारे शरीर का एक बॉडी क्लॉक होता है, जो हमारे देश के समय और वातावरण पर निर्भर करता है। देश में होने वाले दिन और रात के अनुसार हमारा शरीर काम करना शुरू कर देता है। यही कारण है कि रात को हमें नींद आने लगती है और सुबह हम जाग जाते हैं। लेकिन किसी दूसरे देश में जाने के बाद वहां का टाइम जोन अलग होता है और शरीर उसे एडजस्ट नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें स्ट्रेस थकान आदि के अलावा कई लक्षण देखने को मिलते हैं। तो कौन से हैं वो लक्षण जो इस बात की जानकारी देते हैं कि आपका स्लीपिंग पैटर्न डिस्टर्ब हो चुका है आइये जानते हैं।

1. दिन में लगातार नींद और आलस की स्थति का अनुभव करना।

2.याददाश्त में कमी।

3.सोचने-समझने से जुड़ी समस्याओं का सामना करना।

4.हर वक्त मूड ख़राब रहना और चिड़चिड़ापन महसूस करना।

5.कब्ज की शिकायत होना।

6.इसे कम करने के उपाय।

7.किसी दूसरे टाइम जोन में जा कर अपने सोने के पैटर्न को वहां के समय के हिसाब से एडजस्ट करें।

8.सोने में दिक्कत आने पर एक्सपर्ट से संपर्क करें।

9.बाहर घूमने-फिरने के लिए निकलें।