
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में से एक शरद पूर्णिमा का पर्व इसी सप्ताह आने वाला है। इस साल रविवार 9 अक्टूबर 2022 को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांद रातभर अपनी चांदनी की वर्षा करता है जो अमृत तुल्य माना जाता है। कहा जाता है कि ओस की बूंदें त्वचा संबंधी रोगों व कई समस्याओं से निजात पाने में कारगर है। शरद पूर्णिमा की रात में खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखी जाती है। इस खीर में ओस के कण गिरती हैं जिसे हिंदू धर्म के लोग प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। तो इस अवसर पर हम आपको खीर बनाने की एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको एकदम अलग लगने वाला है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं ये खीर
खीर बनाने की सामग्री
ताजा गन्ने का रस- 2 बड़े कप
घी- 1 बड़ा चम्मच
भिगोया हुआ ब्राउन राइस- 1 कप
इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर- एक चुटकी
दूध- 2 कप
मिक्स ड्राई फ्रूट्स- ¼ कप
खीर बनाने की विधि
Step-1. एक गहरा नॉन-स्टिक पैन लें। अब इसमें देशी घी गरम करें
Step-2. इसके बाद इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
Step-3. भुने हुए सभी मेवे निकाल कर एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें।
Step-4. अब इसी घी में ब्राउन राइस डालकर करीब एक मिनट तक भूनें।
Step-5. इसके बाद इसमें गन्ने का रस डालकर एक उबाल आने तक इसे पकाएं।
Step-6. अब इसमें दालचीनी और इलायची पाउडर डालकर दूध डाल दें।
Step-7. इसे 5 मिनट तक और पकने दें।
Step-8. तैयार खीर को एक सर्विंग बाउल में सर्व करें।
Step-9. इस खीर को भुने हुए मेवों से गार्निश करें।
Step-10. तैयार है आपकी सुपर डिलीशियस हेल्दी खीर।