newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Annakoot Ki Sabzi: कैसे बनता है गोवर्धन पूजा का स्पेशल भोग?, जानिए पूरी विधि

Annakoot Ki Sabzi: अन्नकूट के नाम से जाना जाता है। अन्नकूट में बहुत सारी सब्जियां शामिल होती हैं, जिसे खास तरीके से बनाकर भगवान को चढ़ाया जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट भोग को बनाने की विधि क्या है…

नई दिल्ली। पांच दिनों तक चलने वाली दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा करने का नियम है। इस दिन प्रकृति पूजा की जाती है। जिसमें गोवर्धन पर्वत समेत गौमाता की पूजा भी शामिल होती है। गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती है। इस भगवान को एक खास प्रकार का भोग चढ़ाया जाता है, जिसे अन्नकूट के नाम से जाना जाता है। अन्नकूट में बहुत सारी सब्जियां शामिल होती हैं, जिसे खास तरीके से बनाकर भगवान को चढ़ाया जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट भोग को बनाने की विधि क्या है…

अन्नकूट की सब्जी बनाने की सामग्री

आलू-2

बैगन-1

फूलगोभी-एक

सेम- 100 ग्राम

सांगरी- 100 ग्राम

गाजर-1

मूली-1

टिंडे-1

अरब-2

भिंडी-4-5

परवल-2-3

शिमला मिर्च-1

लौकी- 100 ग्राम

कच्चा केला-1

कद्दू-100 ग्रा

टमाटर- 4-5

अदरकह

हरी-मिर्च

मेथी पत्तियां

हरा-धनिया

अन्नकूट की सब्जी बनाने का मसाला

तेल, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक।

सब्जी बनाने की विधि (Annakut Method)

Step-1. सभी सब्जियों को धोकर छील लें।

Step-2. अब इन्हें छोटा-छोटा काट लें।

Step-3. इसके बाद गैस पर एक कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें।

Step-4. गर्म तेल में चुटकी भर हींग डाल कर जीरे का तड़का लगाएं।

Step-5. अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें।

Step-6. इसके बाद इसमें सारे मसाले और नमक डालकर थोड़ा सा पानी डालें और मसाले को भूनें।

Step-7.  अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालकर मसाले में अच्छी तरह से मिलाएं।

Step-8.  इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ढ़क दें। और धीमा आंच में पकने दें।

Step-9.  जब सब्जियां थोड़ी नरम हो जाएं तो टमाटर डाल कर ढ़क दें।

Step-10. सब्जी के पूरी तरह से पकने के बाद इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दें।

Step-12. अब इसे हरे धनिया से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें।