newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Beauty tips: 48 की उम्र में भी 28 जैसा ग्लो, जानिए करिश्मा कपूर की खूबसूरती का राज

Beauty tips: एक्ट्रेस जैसी बेदाग और ग्लोइंग त्वचा की चाह आज कल हर कोई रखता हैं। करिश्मा अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। चलिए आज हम आपको करिश्मा की ब्यूटी टिप्स के बारें में बताते हैं

नई दिल्ली। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में एक है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हिंदी सिनेमा जगत में उनकी अदाकारी के कमाल काफी लंबे वक्त से नजर आ रहे हैं। करिश्मा कपूर 48 साल की हो चुकी है लेकिन उनकी खूबसूरती अभी भी 28 साल भी हैं। एक्ट्रेस जैसी बेदाग और ग्लोइंग त्वचा की चाह आज कल हर कोई रखता हैं। करिश्मा अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। चलिए आज हम आपको करिश्मा की ब्यूटी टिप्स के बारें में बताते हैं-

घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल

करिश्मा कपूर अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बादाम का तेल का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह दही को भी अपने खाने के साथ मिलाती हैं। सुबह ब्रेकफास्ट,लंच या फिर डिनर में करिश्मा दही का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह अधिक से अधिक पानी का सेवन करती हैं। जिससे उनकी स्किन हाइड्रेटेड रहे। इसके साथ ही एक्ट्रेस नारियल पानी का सेवन भी करती हैं। साथ ही अगर एक्ट्रेस कही बाहर जाती है तो सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। इससे न केवल त्वचा टैनिंग से बचती है बल्कि चेहरे पर झुर्रियां पड़ने से भी बचती हैं।

योगा करने से लाभ

करिश्मा रुटीन में योगा करना नहीं भूलती हैं। योगा करने से हमारी बॉडी को बहुत से लाभ मिलते हैं। योगा हमें बीमारियों से तो दूर रखता ही हैं साथ ही स्किन में एक अलग ग्लो ला देता हैं। । योग एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जो पूरे शरीर को लाभ देता है।