
नई दिल्ली। आज कल किसे ग्लोइंग त्वचा की चाह नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उनकी ग्लोइंग और चमकदार त्वचा हो जिसके लिए वह बहुत प्रयास करते है। सभी लोग चाहते है कि उनकी बेदाग त्वचा हो। वहीं टीवी की कई एक्ट्रेस ऐसी है जिनकी त्वचा को देख आप उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकते हैं। उनमें से एक एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना है। करिश्मा 40 साल की हो चुकी है। लेकिन अभी भी एक्ट्रेस 20 की दिखाई देती है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये एक्ट्रेस ऐसा क्या करती है जिससे इनकी त्वचा इतनी अच्छी होता है और इनके चेहरे पर एक अलग ग्लो कहां से आता है। आइए हम आपको इनकी खूबसूरती के बारे में बताते है-
वेजिटेबल जूस हैं फायदेमंद
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की गिनती इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। करिश्मा को आप कहीं भी देख लो इनके चेहरे पर एक अलग से ग्लो आता है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी खूबसूरती का राज वेजिटेबल जूस है जिसका सेवन एक्ट्रेस रोज करती है। इस जूस को ग्रीन जूस भी कहते है। आइए हम आपको बताते है ग्रीन जूस कैसे बनता है।
कैसे बनाएं ग्रीन जूस
ग्रीन जूस बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप कोई भी मौसमी फल और पत्ता जैसे कि गोभी के पत्ते, पालक के पत्ते, नाशपाति, अमरूद या सेब आदि का इस्तेमाल कर सकते है। जिन फलों में ज्यादा मात्रा मे शुगर होता है जैसे कि केला, आम आदि का इस्तेमाल कर इसे आप ग्राइंड लें उसके बाद उसमें पानी मिला लें। और बिना छाने इसे ग्लास में सर्व कर लें और इसे पिएं इससे आपके चेहरे में अलग से ग्लो आएगा।