newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship Tips: ये 5 बातें पति-पत्नी के बीच आ जाए तो तलाक होना पक्का!, क्या आप भी तो नहीं करते

Relationship Tips: चाणक्य कहते हैं कि अगर ये 5 बातें किसी पति-पत्नी के संबंधों के बीच आ जाती है तो फिर उनका रिश्ता बच पाना लगभग मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये पांच बातें पति-पत्नी के रिश्ते में आने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए…

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अलग होता है। शादी के बाद एक अनजान घर में जब कोई लड़की जाती है तो वो पूरी कोशिश करती है कि उस नए घर में सभी को खुश रख पाए। सभी का ख्याल रख पाए और सबका दिल जीत पाए। लड़की के लिए सबसे ज्यादा खास उस घर में कोई होता है तो वो है उसका पति क्योंकि उसे अपने पति के साथ ही पूरी जिंदगी बितानी होती है। हालांकि कई बार पत्नी पत्नी के रिश्ते में कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं जिनके कारण उनका रिश्ता खराब होने लगता है। लगातार पति-पत्नी दूर होने लगते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी ही 5 बातों का जिक्र किया है जो कि पति-पत्नी के बीच कभी नहीं आनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अगर ये 5 बातें किसी पति-पत्नी के संबंधों के बीच आ जाती है तो फिर उनका रिश्ता बच पाना लगभग मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये पांच बातें पति-पत्नी के रिश्ते में आने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए…

Relationship Tips

गुस्सा- गुस्सा आना तो आम बात है। किसी को भी, कभी भी गुस्सा आ सकता है लेकिन अगर ये बार-बार हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। गुस्से में इंसान अपना काबू खो देता है, अपने सोचने-समझने की क्षमता खो देता है ऐसे में कब कोई क्या कह दे या फिर क्या कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ बार-बार गुस्सा कर रहा है तो आपको कोशिश करनी चाहिए की किसी तरह उनकी इस आदत को बदलें और उन्हें शांत होना सीखाएं।

एक-दूसरे से बात छिपाना- पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है ऐसे में पति और पत्नी दोनों को सच्चे मन के साथ इसे निभाना चाहिए। जब पति या पत्नी दोनों में से कोई भी एक दूसरे से बातें छुपाने लगता है और जब वो बात सामने आती है तो भरोसा टूट जाता है। इसके बाद दोबारा वो भरोसा बना पाना मुश्किल होता है।

Relationship Tips

रिश्ते की मर्यादा- हर रिश्ते की अपनी मर्यादा होती है। चाहे वो भाई-बहन का हो या फिर पति-पत्नि का। कई बार रिश्ते में ऐसी स्थिति आती है कि पति और पत्नी के बीच मनमुटाव हो जाते हैं। लेकिन ऐसे मौके पर भी पति और पत्नी को अपने रिश्ते को समझना चाहिए और किसी तीसरे को अपने रिश्ते में नहीं लाना चाहिए।

झूठ बोलना- जैसा कि हमने आपको बताया कि भरोसा रिश्ते की सबसे अहम जड़ होती है। तो इस बात का ख्याल रखें कि कभी अपने पार्टनर से झूठ न बोले। आपका एक झूठ आपके रिश्ते को तोड़कर रख सकता है। अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है तो ऐसा रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता।

Relationship Tips

बेमतलब का खर्च- रिश्ते में प्यार के साथ ही समझदारी की भी जरूरत होती है। अगर पति या पत्नी में से कोई भी एक, चीजों की अहमियत नहीं समझेगा तो लड़ाई-झगड़े शुरु हो जाएंगे। बात पैसों की करें तो ये आज इंसान के लिए काफी अहम है। कई बार पत्नी के फालतू खर्चे भी रिश्ते में दरार का कारण बन जाते हैं। ऐसे में खर्चा भी जरूरत के हिसाब से करें।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।