
नई दिल्ली। अगर आप भी साड़ियों की शौक़ीन हैं और फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां पहन कर खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के जैसा लुक पाना चाहती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं फ्लोरल प्रिंट साड़ियों में मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन। जिसे पहन कर आप श्वेता तिवारी से भी ज्यादा हसीन लगेंगी। हम जिन साड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, ये सभी साड़ियां प्रीमियम और उम्दा क्वालिटी के फेब्रिक से बनी हुई हैं। ये साड़ियां आपको एक्स्ट्रा कम्फर्ट के साथ आकर्षक स्टाइल देती हैं। इन फ्लोरल प्रिंट साड़ियों में आपको कई बेहतरीन फ्लोरल प्रिंट डिजाइन के ऑप्शन दिए जा रहे हैं।
ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी:
ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएगी। हर कलर में ये साड़ी काफी आकर्षक लुक देती है। ये साड़ियां ऑर्गेंजा फेब्रिक से बनाई जाती हैं। ये साड़ियां कई तरह के फ्लोरल प्रिंटऑप्शन में भी उपलब्ध हैं। इस साड़ी के टेक्सचर और फैब्रिक बेहद स्मूद हैं। ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी कैजुअल, वर्क, डेली, इवनिंग, फेस्टिव और पार्टी हर तरह के लुक के लिए एक बहुत ही बढ़िया चॉइस हो सकती है।
क्रेप फ्लोरल प्रिंट साड़ी:
क्रेप फ्लोरल प्रिंट की साड़ी आकर्षक लुक में एक बेहतरीन साड़ी है। ये साड़ियां सैटिन क्रेप फैब्रिक से बनी हुई हैं। ये फेब्रिक आपको बेहद स्मूद और सॉफ्ट फील देती है। इस साड़ी पर मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन ऑप्शन भी आपको मिल जाता है, जो आपको और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देती है।
सैटिन फ्लोरल प्रिंट साड़ी:
आप अगर फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियों की शौकीन हैं तो ये साड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आपको बता दें कि, ये साड़ी कई कलर में उपलब्ध है। ये साड़ियां लॉन्ग लास्टिंग प्रिंट के साथ आती हैं। इन साड़ियों की खासियत है कि ये कई वॉश के बाद भी एकदम नई रहती हैं। इन साड़ियों को पॉली सैटिन फैब्रिक से बनाया जाता है।
फैंसी शिफॉन साड़ी :
अगर आपको ज्यादा प्रिंट वाली साड़ी पहना पसंद नहीं है, तो ये साड़ी आपके लिए एक बेहतर चॉइस हो सकती है। ये साड़ियां आपको एम्ब्रॉइडरी डिजाइन में मिल जाएंगी। इसे आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।