
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा अपने एलिगेंट फैशन के लिए जानी जाती हैं। सारा की व्हाइट कुर्ती लुक एक्ट्रेस का सिग्नेचर लुक है जिसमे एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगती हैं। सारा को देखकर कई लड़कियों के दिल में ये ख्याल तो जरुर आता होगा कि सारा की तरह ही अगर व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करना हो तो किस तरह करें। तो अब आपको इसके लिए परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं हैं क्योंकि आज हम बताने जा रहे हैं लेटेस्ट फैशन और हाई क्वालिटी के ब्रीदेबल कॉटन फैब्रिक से तैयार की गई कुछ व्हाइट कुर्तियों के बारे में। जिसे पहन कर आप भी इस समर सीजन में सारा अली खान की ही तरह एक कूल फंकी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
प्रीमियम चिकनकारी की ये कॉटन कुर्ती है। इस कुर्ती को हाई क्वालिटी के कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है। इस कुर्ती पर चिकनकारी वर्क की वजह से इसका लुक बेहद शानदार आता है। ऑफिस, कॉलेज आदि जगहों पर जाने के लिए यह काफी बढ़िया ऑप्शन है। इसे पहन कर आप एक इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं।
लेटेस्ट ट्रेंड की ये रेगुलर फिट White Kurti है। इस कुर्ती पर लखनवी चिकनकारी और हैंड एम्ब्रायडरी वर्क किया गया है। इस कुर्ती में राउंड नेक और थ्री-फोर्थ स्लीव्स दी गई हैं। इस कुर्ती की लेंथ 43 इंच है जो ज्यादातर लड़कियों को एकदम सही साइज़ में आएगी। किसी भी फेस्टिवल, फैमिली गैदरिंग, ऑफिस, कॉलेज और पार्टी में आप इस कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं।
व्हाइट कलर की कुर्ती और कलरफुल दुपट्टा का ये बेहद शानदार सेट है। इस कुर्ती पर बढ़िया क्वालिटी का चिकनकारी वर्क किया गया है। लेटेस्ट ट्रेंड की इस कुर्ती को पहन कर आप एक स्मार्ट और फैशनेबल लुक क्रिएट कर सकती हैं।
लेटेस्ट ट्रेंड की इस व्हाइट कुर्ती में आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक मिलेगा। इस कुर्ती में राउंड नेक और बटन क्लोजर है। इस कुर्ते को आप कंट्रास्ट लेगिंग, पैंट या प्लाजो के साथ पहन कर एक शानदार लुक पा सकती हैं।
हाई क्वालिटी अनारकली स्टाइल की ये कुर्ती जिस पर हैंडक्राफ्टेड फ्लोरल प्रिंट चिकनकारी का खूबसूरत वर्क किया गया है। यह कुर्ती अपनी चिकनकारी वर्क की वजह से बहुत ही खूबसूरत दिखती है। कैजुअल वियर, ट्रेडिशनल वियर, पार्टी वियर या इवनिंग वियर के तौर पर आप इस कुर्ती को पहन सकती हैं।