newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Droupadi Murmu Saree Look: अगर आप भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरह दिखना चाहती हैं ग्रेसफुल, तो इस तरह से पहने साड़ी

Droupadi Murmu Saree Look: द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस मुकाम तक पहुंची माननीय मैडम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से जुड़े कई प्रेरणादायक किस्से हैं। इन्हीं सब के बीच उनकी सादगी और ग्रेस की भी चर्चा कम नहीं है।

नई दिल्ली। देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के साथ ही कई इतिहास रच दिए। द्रौपदी मुर्मू सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस मुकाम तक पहुंची माननीय मैडम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से जुड़े कई प्रेरणादायक किस्से हैं। इन्हीं सब के बीच उनकी सादगी और ग्रेस की भी चर्चा कम नहीं है। खासतौर पर माननीय मैडम प्रेसिडेंट जिस सलीके और सरलता से साड़ी को कैरी करती हैं वो अंदाज वाकई काबिले तारीफ है।

साड़ी भारत का पारंपरिक परिधान है। इसे पहनने का सबका अपना अलग तरीका होता है लेकिन सलीके से साड़ी को कैरी करना सबके बस की बात नहीं होती। आप भी माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह सादगी के साथ साड़ी कैरी कर ग्रेसफुल लगना चाहती हैं तो आज से ही फ़ॉलो करें ये टिप्स।

फैब्रिक पर दें ध्यान

इस तरह साड़ी को अदायगी से पहनने के लिए साड़ी के फैब्रिक का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी में आपको ऐसा लुक नहीं मिल पाएगा। इस तरह का लुक पाने के लिए आपको कॉटन या कोसा जैसा फेब्रिक चुनना पड़ेगा।

ऐसी हो डिजाइन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आमतौर पर जिस तरह की साड़ियां पहनती है उसका बॉर्डर चौड़ा और कलर सोबर रहता है लेकिन आप पतले बॉर्डर की साड़ी भी चुन सकती है। हां पर ध्यान रखें कि साड़ी प्लेन होनी चाहिए। अगर साड़ी पर कोई प्रिंट या और डिजाइन रहा तो आपका लुक बदल जाएगा।

हैंडलूम साड़ी

इस तरह का लुक क्रिएट करने के लिए हैंडलूम की साड़ियां बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं, जिसमें वीविंग का काम साफ दिखाई दे।

ब्लाउज का डिजाइन

इस लुक को क्रिएट करने में ब्लाउज का डिजाइन भी काफी मायने रखता है। इसके लिए आप साड़ी से मेल खाता कपड़ा ले सकती हैं। अगर कपड़ा कॉटन का हुआ तो और भी बेस्ट है। अब आप अपने इस सादगी भरे ग्रेसफुल लुक को पाने के लिए राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन करवाएं। ब्लाउज को आप फुल या क्वार्टर स्लीव रख सकती हैं।

साड़ी ड्रेपिंग

इन सब के बाद सबसे आखिरी में बारी आती है साड़ी ड्रैप करने की। साड़ी पहनने का इन दिनों चलन ये है कि पल्ले पर बिलकुल ही पतली प्लेट्स डाली जाती है लेकिन कॉटन की साड़ियों में आप ऐसा नहीं कर सकती हैं। आप माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह चौड़ी प्लेट्स डालकर पल्ला ले सकती हैं। इससे आपके लुक का ग्रेस और भी बढ़ जाएगा।