newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Plus Size Fashion : अगर आप भी हैं प्लस साइज तो आज से ही फॉलो करें ये टिप्स, दिखेंगी स्टाइलिश

Plus Size Fashion : आप मोटी रहें या पतली आप हमेशा ही खूबसूरत रहेंगी। हां अगर आप अपने कपड़ों के बारे में सोच कर परेशान हो जाती हैं या आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए ताकि आप अपनी खूबसूरती को निखार सकें, इसलिए अगर आप भी प्लस साइज़ हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप और भी ब्यूटीफुल दिखेंगी।

नई दिल्ली। संजना-संवरना हर औरत को पसंद होता है। हर औरत चाहती है कि बॉडी स्लिम रहे इसके लिए महिलाएं काफी मेहनत भी करती हैं। जिम से लेकर योगा और डाइट तक महिलाएं शेप में दिखने के लिए सबकुछ करती हैं लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनका वजन तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं होता। हालांकि आप मोटी रहें या पतली आप हमेशा ही खूबसूरत रहेंगी। हां अगर आप अपने कपड़ों के बारे में सोच कर परेशान हो जाती हैं या आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए ताकि आप अपनी खूबसूरती को निखार सकें, इसलिए अगर आप भी प्लस साइज़ हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप और भी ब्यूटीफुल दिखेंगी।

  • प्लस साइज महिलाएं हमेशा छोटे पैटर्न वाले ही प्रिंटेड डिजाइन पहनें।
  • स्लीव्स के लिए हमेशा मिनिमल डिजाइन ही चुनें।
  • साथ ही आप स्लीव्स के लिए लूज स्लीव्स का डिजाइन भी चुन सकती हैं।
  • स्ट्रिप को डिजाइन को ध्यान से चुनें।इसके लिए हमेशा वर्टीकल स्ट्रिप्स को ही चुनें।
  • फ्लफी फैब्रिक की जगह सॉफ्ट फैब्रिक को चुनें।
  • नेकलाइन पर ध्यान दें और ज्यादा ब्रॉड नैक डिजाइन न चुनें

  • स्लिम-फिट जीन्स ही पहनें और बैगी जीन्स को अवॉयड करें।
  • ऑउटफिट के लिए डार्क कलर का ही चुनाव करें।ए-लाइन कुर्ती या ड्रेस को चुनें।
  • ऐसा करने से आपका पेट हाइलाइट नहीं होगा।
  • साथ ही फ्लैर्स वाली कुर्ती या ड्रेस जैसे अनारकली कुर्ती को अवॉयड करें।
  • आप चाहे तो बॉडी शेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • ऐसा करने पर आपकी बॉडी की शेप बेहद खुबसुरती से डिफाइन होगी।
  • ज्यादा लूज कपड़े पहनने से बचें और नार्मल फिटिंग वाले कपड़े ही पहनें।
  • अक्सर कहा जाता है कि प्लस साइज महिलाओं को लूज कपड़े पहनने चाहिए, लेकिन ऐसा करने से आप का बॉडी शेप खराब दिख सकता है।
  • ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई देगा।

तो अगली बार आप जब भी शॉपिंग करने जाएं तो हमारे बताए इन टिप्स को ध्यान में जरूर रखें।