Onion Benefits: आप भी जिद्दी दाग से हो गए है परेशान तो अभी अपनाएं ये टिप्स, चमक जाएंगे आपके बर्तन

Onion Benefits: आज हम आपको प्याज से जुड़े आसान घरेलू टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी को दूर कर सकते है

Avatar Written by: August 17, 2022 1:22 pm

नई दिल्ली। खाना बनाते वक्त अक्सर बर्तनों का जल जाना सामान्य बात होती है। इसके चलते महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन जले हुए बर्तनों को क्लिन करने में उनके पसीने छूट जाते हैं, ये इतने जिद्दी होते है कि कई बार बर्तनों के जले हुए दाग नहीं छूटते है। आज हम आपको प्याज से जुड़े आसान घरेलू टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी को दूर कर सकते है।

प्याज और सिरका

जले हुए बर्तनों का दाग छुड़ाने के लिए आप एक बड़ी प्याज और सिरका लीजिए। इसके बाद एक कटोरे में आधा कप सिरका और आधा कप प्याज का रस मिला लीजिए। फिर दोनों के जूस को मिलाकर घोल तैयार कर लीजिए। इसके बाद  इस घोल को बर्तन के उस जगह पर रखें जहां बर्तन जला हुआ है और फिर जूने की मदद से इस दाग को क्लिन कर लें कुछ ही क्षम बाद आपका बर्तन बिलकुल नए जैसा हो जाएगा।

बेकिंग सोडा

बर्तन में जले हुए दाग को छुड़ाने के लिए सबसे पहले उस जले बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। इसके बाद ब्रश की सहायता से उस जले बर्तन को क्लिन कर लें। इसके बाद प्याज के दो टुकड़े करके जले हुए दाग पर रब करें। ऐसा करने से जिद्दी से जिद्दी दाग दूर हो जाएंगे। इसके बाद आप जले हुए उस बर्तन में पानी डालकर 10 मिनट के लिए उसे छोड़ दीजिए। फिर जूने से बाकी दाग को छुड़ाकर क्लिन कर लीजिए। इससे आपका जला हुआ बर्तन पहले की तरह नया हो जाएगा।

Latest