newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tea: चाय के साथ नमकीन का कर रहे हैं सेवन तो हो जाएं सावधान, इन चीजों से करें परहेज

Tea: भारत में सुबह के समय नाश्ते में चाय होना तो आम बात हैं, और चाय के साथ नमकीन खाना भी बहुत आम बात हैं, और कहीं बारिश हो गई तो चाय और पकौड़ी तो जैसे पति और पत्नी जिनका साथ होना अनिवार्य हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि चाय के साथ हमें बेसन की बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली। चाय जिसके बिना लोगों की सुबह नहीं होती हैं। भारत में सबसे ज्यादा पी जाने वाली चीज चाय हैं, बिना चाय के लोगों की ठीक से आँख नहीं खुलती हैं। थकान हो रही है, बोर हो रहे हैं तो चाय पी लिया। सुबह नाश्ते के साथ-साथ शाम के नाश्ते तक लोग चाय का सेवन करते है। चाय में कैफीन होता है जो हमारे लिए नुकसान दायक होता है। चाय ज्यादा पीने से हमें नींद नहीं आती है, साथ ही शरीर में यूरिन ज्यादा रिलीज होती है जो कि हमें नुकसान पहुंचाते हैं। भारत में आपको हर किसी के यहां अलग-अलग तरह के स्वाद की चाय पीने को मिलेगी। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो चाय के साथ काफी चीजों का सेवन करते हैं जो हमें काफी नुकसान पहुंचाता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीज हैं जिसको चाय के साथ भूल कर भी नहीं लेना चाहिए।

बेसन के साथ चाय का न करें सेवन-

भारत में सुबह के समय नाश्ते में चाय होना तो आम बात हैं, और चाय के साथ नमकीन खाना भी बहुत आम बात हैं, और कहीं बारिश हो गई तो चाय और पकौड़ी तो जैसे पति और पत्नी जिनका साथ होना अनिवार्य हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि चाय के साथ हमें बेसन की बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये हमारे पाचन तंत्र को खराब कर देती हैं। कई लोग एक्सपर्ट्स का तो यह भी कहना हैं कि चाय के साथ बेसन की चीजें खाने से बालों की समस्या पैदा होती हैं।

तुरंत बाद पानी पीने से भी बचें-

चाय खाने के बाद पानी पीने से भी बचें। जब हम छोटे होते हैं तो हमें यह कहा जाता है कि चाय के तुरंत बाद पानी मत पीना वरना दांत टूट जाएंगे, लेकिन ये तो हमें सिर्फ डराने के लिए होता है लेकिन चाय के बाद पानी पीने से हमें एसिडिटी की समस्या पैदा हो जाती हैं।

किसी भी ठंडी चीज का करें परहेज-

चाय गर्म होती है इसलिए चाय के साथ हमें किसी ठंडी चीज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह भी हमारे लिए घातक हो सकती हैं। गर्म और ठंडी चीजें मिलकर हमें नुकसान देती है। इन सब के अलावा चाय के साथ फल खाने से भी बचना चाहिए।