Travel Tips: बच्चों के साथ जा रहीं है यात्रा पर, तो उनके लिए जरूर रख लें ये जरूरी फूड आइटम्स, सुकून से गुजरेगा सफर

Travel Tips: हम यहां आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से कैरी कर सकते हैं, साथ ही ये आपके बच्चे का पेट भी अच्छी तरह से भर देगा। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो फूड आइटम्स

Avatar Written by: June 11, 2022 6:46 pm

नई दिल्ली। घूमना-फिरना लगभग सभी को पसंद होता है। किसी को परिवार के साथ घूमना पसंद आता है, तो कुछ लोगों को सोलो ट्रिप पर जाकर अकेले यात्रा करने में मजा आता है। लेकिन जो लोग हाल ही में पैरेंट्स बने हैं और उनके साथ छोटा बच्चा है तो वो लोग तो जरा सी दूरी की यात्रा को भी नजरअंदाज करना बेहतर समझते हैं। बच्चों को सफर के दौरान संभालना बहुत मुश्किल होता है। थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें भूख लगने लगती है। और खाना लेकर साथ चलना काफी मुश्किल लगता है, लेकिन इसके लिए आपको फिक्र करने की जरा भी जरुरत नहीं है। हम यहां आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से कैरी कर सकते हैं, साथ ही ये आपके बच्चे का पेट भी अच्छी तरह से भर देगा। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो फूड आइटम्स…. अगर आपके साथ 10-15 महीने का बच्चा है और उसे लेकर आप सफर पर जा रही हैं। तो आपको ये फूड आइटम्स जरूर पैक कर लेने चाहिए। ये खाद्य पदार्थ न केवल ले जाने में ईजी होते हैं, बल्कि बच्चों को खिलाने में भी आसानी होती है।

फॉर्मूला मिल्क

साथ में बच्चे हों तो दूध की बॉटल रखने के लिए किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण आहार माना जाने वाला दूध हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी भी है। लेकिन वहीं, अगर आप अपने निजी साधन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल कर रही हैं। तो अपने साथ में फॉर्मूला मिल्क रख लें इसे बनाने के लिए केवल पानी की ही जरूरत होती है। लेकिन वहीं, अगर आप ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं तो ब्रेस्टपम्प साथ में रखना न भूलें।

फ्रूट केक

बच्चों को फ्रूट केक काफी पसंद आता है। और ये उनकी छोटी मोटी भूख को आसानी से मिटा सकता है। इसलिए ये सफर के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

दही या फिर स्वीट योगर्ड

तीन साल से बड़े बच्चों के लिए दही या फिर स्वीट योगर्ड रखा जा सकता है। ये आपके बच्चों को काफी पसंद आएगा।

पल्पी फल

बच्चों को यात्रा पर ले जा रही हैं तो साथ में पल्प वाले फल जरूर रख लें। सफर के दौरान बच्चों को भूख लगने पर उन्हें फल की प्यूरी भी दे सकती हैं। इसके लिए एक बाउल और फोर्क की मदद से आप फटाफट फ्रूट प्यूरी तैयार कर सकती हैं। इससे न केवल आपके बच्चे का पेट भरेगा बल्कि पूरे रास्ते खुश भी रहेगा।

सीरियल्स

मार्केट में कई तरह के आकार और फ्लेवर के सीरियल्स मिल जाते हैं। इसे बच्चे अपनी उंगलियों में फंसाकर बड़े मजे से खाते हैं।

चिक्की

तीन साल से बड़े बच्चों के लिए मूंगफली की चिक्की एक काफी अच्छा ऑप्शन है। ये हेल्दी फूड बच्चों को काफी पसंद आता है और उनका पेट भी भर जाता है।

मखाने

यात्रा पर बच्चों को ले जाते समय आप भुने हुए मखाने भी साथ ले जा सकती हैं। इसे साथ ले जाने में तो आसानी होती ही है। ये हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होते हैं।

Latest