newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Tips: हाई बीपी से ग्रस्त हैं तो करें मूली का सेवन, जानें मूली खाने के फायदे

Health Tips: हाई बीपी (High BP) के लोगों के लिए भी मूली (Radish) बहुत फायदेमंद है। एंटी हाइपरटेंसिव गुणों से भरपूर मूली उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो हमारे शरीर में सोडियम-पोटेशियम के अनुपात को बैलेंस बनाए रखता है जिससे ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।

नई दिल्ली। हाई बीपी (High BP) के लोगों के लिए भी मूली (Radish) बहुत फायदेमंद है। एंटी हाइपरटेंसिव गुणों से भरपूर मूली उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो हमारे शरीर में सोडियम-पोटेशियम के अनुपात को बैलेंस बनाए रखता है जिससे ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है। ऐसे में अगर आप हाई बीपी से ग्रस्त हैं तो मूली का सेवन जरूर करें। इसके अलावा मूली खाने के काफी फायदे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

किसी को मूली के पराठे पसंद होते हैं, तो कोई मूली की सब्जी खाना पसंद करता है। कुछ लोग तो सलाद में कच्ची मूली भी खा लेते हैं। बहुत सारे लोगों को मूली का अचार भी बेहद पसंद होता है। एक बार इसे खाने के फायदे जान लेंगे तो आप खुद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे।

किडनी को स्वस्थ्य रखने में करता है मदद

पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है। यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है।

भूख को बढ़ाए

अगर किसी को भूख न लगने की परेशानी है तो इसके लिए आप मूली के रस में अदकर का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ेगी और आपको अगर पेट संबंधित कोई रोग है तो वो भी दूर होगा।

liver 1

लिवर की परेशानी होती है दूर

अगर आपको पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो आप मूली के रस में नमक मिलाकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा। जिन लोगों को लिवर संबंधित कोई परेशानी है तो उन्हें अपनी डाइट में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए। यह हमारे लीवर को स्वस्थ्य रखता है।

हाई बीपी में होता है फायदेमंद

हाई बीपी के लोगों के लिए भी मूली बहुत फायदेमंद है। एंटी हाइपरटेंसिव गुणों से भरपूर मूली उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है, जो हमारे शरीर में सोडियम-पोटेशियम के अनुपात को बैलेंस बनाए रखता है जिससे ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।