newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Home Remedies For Pimples: पिंपल्स से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, एक बार में होंगे साफ!

Home Remedies For Pimples: अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं और इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इनसे पीछा छुड़ा सकते हैं।

नई दिल्ली। लड़का हो या फिर लड़की किसी को बेदाग और निखार भरे चेहरे की चाहत होती है। खासकर लड़कियों में ये चीज देखने को मिलती है। लड़कियां चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए महंगे-महंगे पार्लर जाती है। न जाने कौन-कौन सी क्रीम लगाती है लेकिन इन सब चीजों से चेहरे पर ग्लो आए या न आए लेकिन पिंपल्स जरूर हो जाते हैं। बात इनसे पीछा छुड़ाने की आए तो ये काफी मुश्किल होता है। कई लोग इससे पीछा छुड़ाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं और इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इनसे पीछा छुड़ा सकते हैं।

नींबू- नींबू का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि ये पिंपल्स से निजात भी दिला सकता है। रात को सोते समय नींबू के रस को रुई की सहायता से चेहरे पर लगाकर सुबह ठंडे पानी से मुंह धोएं तो ये स्किन से पिंपल्स को तेजी से कम करने लगता है।

शहद- नींबू की तरह ही शहद भी नेचुरल एंटीसेप्टिक माना गया है। पिंपल्स पर शहद लगाकर एक घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दें और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आपको इससे पिंपल्स की समस्या से राहत मिलती है।

Pimples.

टूथपेस्ट- दांत साफ करने के अलावा टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप पिंपल्स हटाने के लिए भी कर सकते हैं। रात में सोने से पहले आपको पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना है और इसे सुबह ठंडे पानी से धो देना है। ये भी आपको पिंपल्स की समस्या में राहत दिलाने का काम करता है।

Pimples.

खीरा- खीरा सेहत के लिए तो फायदेमंद होता है ही साथ ही इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन भी साफ होती है। आपको इसका पेस्ट चेहरे पर लगाकर छोड़ देना है और फिर आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो देना ये। खीरे का ये पेस्ट आपको पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाता है।