newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fashion Tips: एथनिक ड्रेस को अगर देना चाहती हैं मॉडर्न टच तो ट्राई करें ये कुर्तियां, लगेंगी स्टाइलिश

Fashion Tips: आप भी अपने एथनिक ड्रेस को मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ कुर्तियों के ऑप्शन बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने वार्डरोब में जगह दे सकती हैं। ये सभी कुर्तियां लॉन्ग स्टाइल में काफी आकर्षक हैं, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती है।

नई दिल्ली। आज कल एथनिक ड्रेस को मॉडर्न टच देकर पहनने का फैशन ट्रेंड में है। ऐसा करना काफी स्टाइलिश भी लगता है। लड़कियां आजकल ऐसे लुक को अपनाना काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी अपने एथनिक ड्रेस को मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ कुर्तियों के ऑप्शन बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने वार्डरोब में जगह दे सकती हैं। ये सभी कुर्तियां लॉन्ग स्टाइल में काफी आकर्षक हैं, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती है।

लॉन्ग स्टाइल वाली ये कुर्तीआपके लिए बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। बांधनी प्रिंट डिजाइन में बनी-बनाई ये कुर्ती बेहद स्टाइलिश लग रही है। ये कुर्ती आपको कई अन्य रंगों में भी मिल जाएगी। इस कुर्ती का फैब्रिक भी काफी सॉफ्ट और स्मूद है। प्लाजो, लेगिंग्स और जींस के साथ आप इस कुर्ती को पेयर करके पहन सकती हैं। पार्टी में जाने के लिए भी ये कुर्ती एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।

अनारकली गाउन स्टाइल में ये लॉन्ग कुर्ती बेहद खूबसूरत लग रही है। फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाली इस कुर्ती को बेहद सॉफ्ट और स्मूद फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस कुर्ती में आपको कंफर्ट भी मिलता है। अनारकली कुर्तियां इन दिनों खूब ट्रेंड में भी है। इस कुर्ती को आप किसी भी खास ऑकेजन पर पहन सकती हैं।

ये लॉन्ग कुर्ती काफी फैशनेबल और आकर्षक है। अनारकली डिजाइन वाली इस कुर्ती पर एम्ब्रॉइडरी पैटर्न इसे और आकर्षक बना रहा है। किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए ये कुर्ती एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। आपको बता दें कि आप इस कुर्ती को हैंडवॉश से भी क्लीन कर सकती हैं। इस कुर्ती के साथ हाई हील को पेयर कर अपने लुक को और भी इम्प्रूव कर सकती हैं।

एथनिक ड्रेस के साथ आकर्षक लुक पाने के लिए आप इस लॉन्ग कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस कुर्ती को आप पैंट या पलाजो के साथ पेयर कर सकती हैं। कैजुअल लुक के लिए ये कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है।