newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Katrina kaif Glowing Skin Tips: कटरीना कैफ जैसे ग्लोईंग त्वचा की है चाह,तो अभी अपनाएं ये उपाय

Katrina kaif Glowing Skin Tips: कटरीना बिना मेकअप के भी बेहद प्यारी लगती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को उम्र के हिसाब से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है कटरीना की खूबसूरती का राज। और इसे बरकरार रखने के लिए इन चीजों पर देती है ध्यान

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चिकनी चमेली कटरीना कैफ के चेहरे के ग्लो का क्या ही कहना है। एक्ट्रेस अपने चेहरे और बॉडी का ध्यान बेहद खास चीजों से रखती है। वह खुद को पूरा समय देती है। अच्छी सेहत और अच्छी स्किन के लिए वह बहुत सी चीजों का सेवन करती है। कटरीना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने फैशन और खूबसूरती का भी विशेष ध्यान रखती है और अपनी खूबसूरती के बदौलत करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। कटरीना बिना मेकअप के भी बेहद प्यारी लगती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को उम्र के हिसाब से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है कटरीना की खूबसूरती का राज। और इसे बरकरार रखने के लिए इन चीजों पर देती है ध्यान-

चेहरे पर देती है ध्यान

कटरीना अपने झुर्रियों को दूर करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करती है, और वह अक्सर ध्यान रखती है कि वह बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीम लगाना नहीं भूलती है। इसके साथ ही वह 3-4 बार ठंडे पानी से चेहरा धूलती है। और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बर्फ का सेवन करती है। कटरीना खुद को मेकअप से बचाने के लिए अधिकत्तर नो मेकअप लुक ही रखती है। कटरीना घर पर रहती है तो मेकअप को अवॉइड करती है। जब घर पर  इसके साथ ही अपने बालों को भी अच्छा रखने के लिए ऑलिव ऑयल से मसाज करती है।

बालों का रखती है ध्यान

कटरीना अपने फिगर को सही रखने के लिए वर्कआउट करती है इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीती है। एक्ट्रेस डाइट में अकाइबेरी और व्हीट ग्रास पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का भी सेवन करती हैं।